बॉलीवुड

आतिफ असलम की पत्नी सारा लगती हैं अप्सरा, हुस्न देखकर चकरा जाएगा आपका सिर, देखें तस्वीरें

दुनिया भर में ऐसे बहुत से मशहूर सिंगर्स हैं जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज से सभी लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। उन्ही मशहूर सिंगर में से एक आतिफ असलम का नाम भी शामिल है। आतिफ असलम पाकिस्तान के मशहूर सिंगर हैं। इसके अलावा उनकी लोकप्रियता भारत में भी कुछ कम नहीं है। आतिफ असलम के गाने लोगों को बहुत पसंद आते हैं। भारत में उनके गाने लोगों द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किए जाते हैं। जब आतिफ असलम ने इंडस्ट्री में कदम रखा तो उनके ऊपर लाखों लड़कियां फिदा हो गई थीं।

आतिफ असलम ने बॉलीवुड में कई हिट गाने गाए हैं। इनके गाने अक्सर सबकी जुबां पर छाए रहते हैं। एक समय ऐसा था जब लड़कियों के बीच आतिफ असलम की दीवानगी कुछ ज्यादा ही देखने को मिलती थी लेकिन मशहूर सिंगर आतिफ असलम सारा भरवाना के दीवाने थे और उनसे उन्होंने साल 2013 में विवाह किया था। अगर आप आतिफ असलम की पत्नी सारा भरवाना को देखेंगे तो आप अपनी नजर उनकी तस्वीरों से हटा नहीं पाएंगे। आतिफ असलम की पत्नी सारा दिखने में किसी अप्सरा से कम नहीं लगती हैं।

आपको बता दें कि आतिफ असलम का जन्म पाकिस्तान के एक पंजाबी मुस्लिम परिवार में हुआ था। उन्होंने प्लेबैक सिंगर सहित कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। आतिफ असलम ने अपनी सुरीली आवाज के दम पर भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अच्छा खासा नाम कमाया है। आतिफ असलम की पत्नी सारा भरवाना दिखने में इतनी खूबसूरत हैं कि उनकी खूबसूरती देखकर लोग उनके दीवाने हो गए थे।

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि आतिफ असलम और सारा भरवाना ने एक-दूसरे को करीब 7 साल तक डेट किया था। उसके बाद दोनों ने विवाह करने का फैसला कर लिया। साल 2013 में आतिफ और सारा ने शादी रचा ली। अगर आप सारा भरवाना की तस्वीरें देखेंगे तो आपको खुद यकीन हो जाएगा कि यह चौहदवी के चांद से भी ज्यादा खूबसूरत हैं। सारा की ग्लैमरस और खूबसूरत तस्वीरें आपका दिल जीत लेंगी।

अपनी गायिकी और अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाले मशहूर सिंगर आतिफ असलम के गाने टूटे दिल वालों के लिए मरहम का काम करते थे। उनकी सिंगिंग के साथ-साथ उनकी स्मार्टनेस पर भी लड़कियां जान छिड़कती हैं। आतिफ असलम की पत्नी सारा भरवाना की खूबसूरती के आगे फिल्मी हसीनाएं भी फेल नजर आती हैं।

आपको बता दें कि आतिफ की पत्नी ने अपने हुस्न से हिंदुस्तान और पाकिस्तान दोनों मुल्क के लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। इन दोनों के बीच बहुत ही अच्छी बॉन्डिंग है। सोशल मीडिया पर भी अक्सर यह दोनों साथ की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। सारा का ग्लैमरस अंदाज लोगों की नींद उड़ा देता है।

आतिफ असलम और सारा के दो बच्चे हैं। दोनों बच्चे की तस्वीरें भी कई बार सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। आतिफ अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी अपना जीवन जी रहे हैं।

अगर हम आतिफ असलम की बात करें तो उन्होंने साल 2005 में आई फिल्म “जहर” में “वो लम्हे” गाना गाया था, जिससे उन्हें रातों-रात अच्छी खासी लोकप्रियता मिली। इस गाने के लिए आतिफ असलम को बेस्ट बैकग्राउंड सिंगर IIFA अवार्ड भी मिला था।

Related Articles

Back to top button