बॉलीवुड

विदेशी धरती पर साड़ी में प्रिया प्रकाश ने किया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर को तो आप अच्छी तरह जानते ही हैं। जी हां, हम उसी प्रिया प्रकाश की बात कर रहे हैं जिसने आंख मार कर लाखों लड़कों को अपना दीवाना बना लिया था। प्रिया प्रकाश एक का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके अंदर एक प्रेम कहानी दिखाई गई थी। स्कूल के बच्चों के बीच दिखाई गई इस प्रेम कहानी के गाने के एक सीन में प्रिया प्रकाश ने आंखों के माध्यम से अपने प्यार का इजहार किया था। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर इतना शेयर किया गया कि रातों-रात प्रिया प्रकाश वारियर फेमस हो गईं।

आपको बता दें कि प्रिया प्रकाश वरियर “विंक गर्ल” के नाम से भी मशहूर हैं और यह साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। प्रिया प्रकाश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और यह आए दिन अपने फैंस के बीच अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रिया प्रकाश वारियर ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रिया प्रकाश ने विदेशी धरती पर साड़ी पहनकर जबरदस्त कमर मटकाई है। अपने डांस वीडियो से प्रिया प्रकाश ने सभी लोगों का दिल जीत लिया। आपको बता दें कि प्रिया प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है। आप इस वीडियो को इंस्टा रील्स पर देख सकते हैं।

जैसा की वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रिया प्रकाश ने क्रीम रंग की साड़ी के साथ लाल रंग का ब्लाउज पहना हुआ है। इस ट्रेडिशनल ड्रेस में प्रिया प्रकाश रूस की सड़कों पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में पीछें मलयाली गाना सुनाई दे रहा है। वैसे देखा जाए तो प्रिया प्रकाश बहुत अच्छा डांस करती हैं। इसके साथ-साथ उनके एक्सप्रेशन्स भी फैंस का दिल जीत लेते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर ने यह लिखा है कि “अपने अंदर के मलयाली को जगाने का बहाना…”

सोशल मीडिया पर प्रिया प्रकाश के लटके झटके को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और लोग उनके डांस की तारीफ भी कर रहे हैं। यह वीडियो कुछ ही घंटे में काफी तेजी से वायरल हो गया है। अब तक 1.8 मिलियन बार इस वीडियो को देखा जा चुका है और लगातार लोग इस वीडियो को देख रहे हैं। इसके साथ ही 3.5 लाख लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। लगातार वीडियो पर लाइक भी बढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। यूजर्स अभिनेत्री के डांस की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे।

बताते चलें प्रिया प्रकाश वारियर उस समय सुर्खियों में आई थीं जब फिल्म “ओरु अदार लव” का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस फिल्म में उनके आंखों के इशारे करने वाले सीन को लोगों ने बहुत पसंद किया था। देखते ही देखते यह सीन इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो गया था। अब प्रिया प्रकाश का यह वीडियो भी लोगों का दिल जीत रहा है। वैसे आप लोगों को यह वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button