बॉलीवुड

जानिए कहां हैं पवित्र रिश्ता के पहले सीजन के स्टार्स, दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहा है सीजन2

टीवी का मशहूर सीरियल “पवित्र रिश्ता” का पहला सीजन काफी लोकप्रिय साबित हुआ था। इस सीरियल से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री अंकिता लोखंडे का रिश्ता खूब चर्चा में छाया रहा था। इस सीरियल के अंदर इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। सुशांत सिंह राजपूत मानव और अंकिता लोखंडे अर्चना के किरदार में बिल्कुल परफेक्ट लग रहे थे और अपने इस किरदार से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

आपको बता दें कि एक बार फिर से एकता कपूर का शो “पवित्र रिश्ता 2” दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आने वाला है। एकता कपूर पवित्र रिश्ता की डिजिटल सीरीज लाने वाली है। इस शो में अंकिता लोखंडे पिछले सीजन की तरह ही मुख्य किरदार में नजर आएंगी। वहीं मेल लीड के लिए शाहिर शेख को शामिल किया गया है। इस शो की शूटिंग भी शुरू कर दी गई है लेकिन पहले सीजन यानी “पवित्र रिश्ता” की स्टार कास्ट अब कहां है और क्या कर रही हैं, यह आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताने जा रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत

अगर हम सबसे पहले दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करें तो अभिनेता को इस शो के माध्यम से दर्शकों का बहुत प्यार मिला है। भले ही सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीच में नहीं रहे परंतु लोगों के जेहन में हमेशा जिंदा रहेंगे। टीवी का मशहूर धारावाहिक “पवित्र रिश्ता” से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को अच्छी खासी लोकप्रियता मिली है। इसके बाद उन्होंने शो को छोड़कर फिल्मों की तरफ अपना रुख किया और छिछोरे, एमएस धोनी, काई पो छे जैसी शानदार फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय से सभी लोगों का दिल जीत लिया। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे।

अंकिता लोखंडे

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे कई धारावाहिक में काम किया है। अंकिता लोखंडे झलक दिखलाजा, गंगा, एक थी नायिका जैसी शोज में नजर आ चुकी हैं परंतु पवित्र रिश्ता उनके करियर का सबसे बेस्ट और पॉपुलर शो रहा था। इस शो के माध्यम से उनको नेम-फेम सब कुछ हासिल हुआ। एक बार फिर से अंकिता लोखंडे दर्शकों के बीच लौटने वाली हैं। आपको बता दें कि अंकिता ने फिल्म “मणिकर्णिका” से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने “बागी 3” में काम किया।

आशा नेगी

अभिनेत्री आशा नेगी के किरदार को भी दर्शकों का बहुत प्यार मिला है। आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे के बाद मुख्य किरदार में आशा नेगी ही नजर आई थीं। अभिनेत्री आशा नेगी खतरों के खिलाड़ी, बड़े अच्छे लगते हैं, नच बलिए जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। यह ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज बारिश में शरमन जोशी के ऑपोजिट काम कर चुकी हैं। अब इनका पूरा फोकस फिल्मों पर है।

ऋत्विक धनजानी

पवित्र रिश्ता शो में ऋत्विक धनजानी अर्जुन के किरदार में नजर आए थे। उन्होंने शो के अंदर आशा नेगी के लव इंटरेस्ट का रोल निभाया था। असल जिंदगी में भी यह दोनों लंबे समय से एक दूसरे के रिलेशनशिप में रहे हालांकि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। ऋत्विक धनजानी ने खतरों के खिलाड़ी 8 में भाग लिया था। वैसे यह शो होस्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

हितेन तेजवानी

जब सुशांत सिंह राजपूत ने यह शो छोड़ दिया था तब उसके बाद हितेन तेजवानी ने इस शो में मानव का रोल निभाया था परंतु सुशांत सिंह राजपूत जैसा उनको प्यार नहीं मिल पाया। यह कई सालों से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और इन्होंने बिग बॉस, बालिका वधु, गंगा, डायन जैसे शोज में काम किया है।

सविता दामोदर देशमुख

शो के अंदर मानव की मां सविता दामोदर देशमुख का किरदार भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस रोल को मशहूर अभिनेत्री उषा नाडकर्णी ने निभाया। उषा का खडूस सास का रोल काफी मशहूर हुआ था। उन्होंने बिग बॉस मराठी 1 में भी हिस्सा लिया था। उन्हें खतरा खतरा खतरा में भी देखा जा चुका है। पवित्र रिश्ता के दूसरे सीजन में भी यह नजर आने वाली हैं।

श्रुति कंवर

श्रुति कंवर ने अर्चना और मानव की बेटी ओवी का किरदार निभाया था। आपको बता दें कि यह क्राइम पेट्रोल, ये है आशिकी, डोली अरमानों की और सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल जैसे धारावाहिक में नजर आ चुकी हैं।

पराग त्यागी

शो में अर्चना के भाई विनोद करंजकर का रोल पराग त्यागी ने निभाया था। इस शो में उनकी नकारात्मक भूमिका थी, जिसको लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया गया। पवित्र रिश्ता शो के अलावा पराग त्यागी नागिन, ब्रह्मराक्षस, जोधा अकबर, शक्ति जैसे शोज नजर आ चुके हैं।

सविता प्रभुणे

सविता प्रभुणे पवित्र रिश्ता शो में अर्चना की सीधी-सादी माँ सुलोचना के किरदार में नजर आई थीं। यह मराठी शोज में सक्रिय हैं। उन्होंने तुझसे है राबता में आलिया देशमुख का किरदार निभाया था।

स्वाति आनंद

अर्चना की भाभी मंजूशा विनोद करंजकर का किरदार अभिनेत्री स्वाति आनंद ने निभाया था। आपको बता दें कि अभिनेत्री ने कुमकुम भाग्य सीरियल में भी मुख्य किरदार निभाया है।

मृणालिनी त्यागी

शो में मृणालिनी त्यागी ने तेजस्विनी देशमुख का किरदार निभाया था। वह इस सीरियल में अर्चना और मानव की बेटी की भूमिका में नजर आई थीं। पवित्र रिश्ता शो से पहले वह मॉडलिंग करती थीं। साल 2007 में फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट्स में से इनका भी एक नाम था। वैसे उनका टीवी करियर कुछ ज्यादा सफल नहीं रहा। यह आई हेट लव स्टोरी, दिल तो बच्चा है जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। यह इश्क में मरजावां में भी नजर आ चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button