धार्मिक

Rashifal 24 July 2021: कन्या राशि सहित इन राशियों का बेहतरीन रहेगा दिन, हर तरफ से होगा लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 24 July 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 24 जुलाई 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। कार्यालय में किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके कंधे पर आ सकती है। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अचानक आपके सामने चुनौतियां उत्पन्न होंगी, जिसका डटकर आप मुकाबला करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अपनी काबिलियत के दम पर कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता की सेहत बेहतर होगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। व्यापार को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। अचानक धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आमदनी में इजाफा होगा। आप अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। विरोधी पक्ष परास्त होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है। दोस्तों की पूरी सहायता मिलेगी। आप किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। अधूरे कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। घरेलू वातावरण सामान्य रहेगा। परिवार के सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। किसी काम में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। बिजनेस के सिलसिले से आज किसी से जरूरी मीटिंग हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से आसपास के लोगों को प्रभावित करेंगे। मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपने बिजनेस में अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है। नौकरी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। विद्यार्थियों का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। पढ़ाई लिखाई में आपका मन लगेगा। बेरोजगार लोगों को किसी इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेस्ट रहेगा। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं इसलिए इसका फायदा उठाना चाहिए। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की के मार्ग में आ रही रुकावट दूर होगी। प्रॉपर्टी से संबंधित कामों में लाभ मिल सकता है। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। बच्चों की तरफ से खुशियां मिलेंगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। कोई पुरानी बात आपके मन को काफी चिंतित कर सकती है। खास लोगों से संपर्क हो सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने सभी कार्य सकारात्मक रूप से कीजिए, इससे आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। घर के किसी सदस्य के विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। पुराने जायजाद के क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ मिलने की पूरी संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना सकते हैं, आज का दिन इसके लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। जीवनसाथी की मदद से आपको किसी काम में अच्छा फायदा मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिलने की पूरी संभावना है। ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा आपका काम बिगड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। काम के सिलसिले में आप किसी पर भी अधिक भरोसा मत कीजिए। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझकर ही करें, साथ ही नई योजनाओं को लागू करने से लाभ मिल सकता है। परिवार में छोटे भाई से किसी बात पर तनाव हो सकता है, जिससे आपका मन काफी परेशान रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका आत्मविश्वास उच्च स्तर पर रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहेंगे। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर काफी फायदा मिलने वाला है। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। किसी जरूरी काम को लेकर माता-पिता से परामर्श ले सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का आज का दिन बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अच्छा साबित होगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक कहीं धन लाभ होने की उम्मीद है। किसी करीबी रिश्तेदार से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर पर ही परिवार वालों के साथ आप पूरी मस्ती करेंगे। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन अच्छा साबित रहने वाला है, आपकी पेंटिंग सबको पसंद आएगी। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको जीत हासिल होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज प्रॉपर्टी डीलर को अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद बन रही है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का हल निकल सकता है। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

Related Articles

Back to top button