बॉलीवुड

16 साल बाद फरहान अख्तर से अधुना की टूटी थी शादी, तलाक के वक्त एक्टर ने दी थी इतनी मोटी रकम

बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां से रोजाना ही किसी न किसी के रिश्ते से जुड़ी हुई खबरें सुनने को मिल ही जाती हैं। इंडस्ट्री में रिश्ता जुड़ना और टूटना आम बात हो चुकी है। ऐसे कई कलाकार हैं जो आज भी अपने रिश्ते को बखूबी तरीके से निभा रहे हैं। वहीं कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जिनका रिश्ता टूट चुका है। कई स्टार्स ऐसे हैं जिनकी जोड़ी को लोग काफी पसंद करते थे परंतु एक समय ऐसा आया जब यह जोड़ियां टूट गईं। इन्हीं जोड़ियों में से एक अभिनेता फरहान अख्तर और उनकी पत्नी अधुना की जोड़ी है, जिनकी शादी का रिश्ता 16 साल के बाद टूट गया।

आपको बता दें कि फरहान अख्तर बॉलीवुड इंडस्ट्री के मल्टी टैलेंटेड कलाकार माने जाते हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के बलबूते बेहद कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित किया है। यह एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ बॉलीवुड के सफल निर्माता-निर्देशक भी हैं। फरहान अख्तर ने अपने करियर की शुरुआत महल 17 साल की आयु में बतौर सहायक निर्देशक कर दी थी। फरहान अख्तर ने अपने निर्देशन का डेब्यू फिल्म “दिल चाहता है” से किया था।

आपको बता दें कि फरहान अख्तर की शादी सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट अधुना अख्तर से हुई थी और उनकी दो बेटियां शाक्या और अकीरा भी हैं। परंतु अब फरहान अख्तर का उनकी पत्नी अधुना अख्तर से तलाक हो गया है। इन दोनों का तलाक आपसी सहमति से हुआ है। शादी के 16 साल बाद इन दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया था। फरहान अख्तर और अधुना का तलाक बॉलीवुड के सबसे महंगे तलाकों में से एक बताया जाता है।

आपको बता दें कि फरहान अख्तर और अधुना की पहली मुलाकात साल 1997 में जुहू के एक नाइट क्लब में हुई थी। इन दोनों ने एक दूसरे को तीन साल तक डेट किया, जिसके बाद साल 2000 में फरहान अख्तर ने उम्र में 6 साल बड़ी अधुना से शादी रचा ली। साल 2016 में तलाक को लेकर इस जोड़े ने जब 16 साल की शादी खत्म करने का ऐलान किया तो फैंस बहुत निराश भी हुए थे। फरहान अख्तर और अधुना साल 2017 में अलग हो गए थे। बांद्रा फैमिली कोर्ट से दोनों को तलाक मिल गया था।

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि फरहान अख्तर और अधुना का तलाक सबसे महंगा तलाक साबित हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि तलाक के समय फरहान अख्तर ने एलीमनी के तौर पर अधुना को अच्छी खासी मोटी रकम चुकाई थी। इसके साथ ही उन्होंने प्रॉपर्टी भी दी थी। इसके अलावा 10 हजार स्क्वायर फिट का आलीशान बंगला भी अधुना को फरहान अख्तर ने दिया था।

भले ही फरहान अख्तर और अधुना के बीच तलाक हो चुका है परंतु इन दोनों में अभी भी दोस्ताना रिश्ता बरकरार है। अक्सर यह दोनों ही एक-दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए नजर आते हैं। तलाक के बाद फरहान अख्तर और अधुना दोनों ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। तलाक के बाद अधुना निकोलो मोरिया के साथ डेट कर रही हैं। आपको बता दें कि निकोलो मोरिया बॉलीवुड के अभिनेता डीनो मोरिया के भाई हैं।

Related Articles

Back to top button