बॉलीवुड

राजेश खन्ना की छोटी बेटी बॉलीवुड में नहीं हुई सफल, इंडस्ट्री से दूर रिंकी खन्ना करती हैं ये काम

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर किसी को सफलता मिल जाए यह लगभग नामुमकिन सा लगता है। इंडस्ट्री में रोजाना ही नए-नए चेहरे देखने को मिलते हैं परंतु कुछ एक ही होते हैं जो बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने आपको स्थापित करने में सफल रहते हैं। चाहे स्टारकिड हो या फिर आउटसाइडर, उससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। ना जाने कितने ऐसे स्टारकिड्स हैं जिन्हें दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है।

आपको बता दें कि दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना का परिवार किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। राजेश खन्ना एक ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बनाई है। वहीँ सुपरस्टार की पत्नी डिंपल कपाड़िया भी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रह चुकीं हैं। डिंपल कपाड़िया ने भी फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया ने अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती से सभी लोगों का दिल जीत लिया था।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की दो बेटियां हैं। उनकी पहली बेटी का नाम ट्विंकल खन्ना है, जो बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। ट्विंकल खन्ना का बॉलीवुड करियर इतना खास नहीं रहा परंतु उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। वहीं राजेश खन्ना की दूसरी बेटी का नाम रिंकी खन्ना है जिन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोई खास पहचान नहीं मिली है। शायद ही बहुत कम लोगों को रिंकी खन्ना के बारे में पता होगा।

आपको बता दें कि रिंकी खन्ना का जन्म 27 जुलाई 1977 में हुआ था और इस दिन यह अपना जन्मदिन मना रही हैं। रिंकी खन्ना 44 साल की हो चुकी हैं और यह सुपरस्टार राजेश खन्ना की छोटी बेटी हैं। रिंकी खन्ना ने गोविंदा के साथ फिल्म ‘जिस देश में गंगा रहता है” में काम किया है और यह फिल्म सुपरहिट भी साबित हुई थी परंतु उसके बावजूद भी रिंकी खन्ना को बॉलीवुड इंडस्ट्री में सफलता नहीं मिल पाई। आज हम आपको रिंकी खन्ना के जन्मदिन के अवसर पर उनके जीवन से जुड़ी हुई कुछ दिलचस्प बातों के बारे में बताएंगे।

रिंकी खन्ना ने साल 1999 में आई फिल्म “प्यार में कभी कभी” से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना कदम रखा था। उसके बाद उन्होंने गोविंदा के साथ “जिस देश में गंगा रहता है” फिल्म में काम किया। इस फिल्म के बाद भी रिंकी खन्ना को इंडस्ट्री में कुछ खास सफलता नहीं मिल पाई। रिंकी खन्ना का फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ 4 साल का ही करियर रहा है और उन्होंने अपने करियर में सिर्फ 9 फिल्मों में ही काम किया। साल 2004 में उन्हें आखिरी बार फिल्म “चमेली” में देखा गया था। लोग आज भी उन्हें उनके गाने “मूसू मूसू हासी” के लिए याद करते हैं।

शायद ही बहुत कम लोगों को पता होगा कि सुपरस्टार राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की छोटी बेटी रिंकी खन्ना का असली नाम रिंकी नहीं बल्कि रिंकल खन्ना था। बाद में उन्होंने अपना नाम बदलकर रिंकल से रिंकी कर लिया था। रिंकी खन्ना ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ कई तमिल फिल्मों में भी काम किया। इसके अलावा हिंदी और अंग्रेजी भाषा में कई नाटकों में भी कार्य कर चुकी हैं।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं रिंकी खन्ना की बड़ी बहन ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार से शादी की है परंतु रिंकी खन्ना ने एक बिजनेसमैन से शादी की। जब रिंकी खन्ना की फिल्में असफल साबित हो रही थीं तो बाद में उन्होंने शादी कर ली थी। साल 2013 में बिजनेसमैन समीर सरन से रिंकी खन्ना की मुलाकात हुई थी और उसी साल यह दोनों विवाह के बंधन में बंध गए थे। वह अब अपने पति के साथ लंदन में रहती हैं। रिंकी खन्ना ने साल 2004 में एक बेटी को जन्म दिया था और उसके कुछ सालों के बाद उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया।

Related Articles

Back to top button