बॉलीवुड

पहली बार बड़े बेबी बंप के साथ दिखी करीना, पेट पकड़ पति संग इस हाल में आई नजर

करीना कपूर खान (kareena kapoor Khan) इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में है। वे दूसरी बार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बच्चे की मां बन रही हैं। इसके पहले उन्हें 2016 में उन्हें तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) हुआ था। फिलहाल करीना का छठवां महिना चल रहा है। वे फरवरी या मार्च में बेबी डिलीवर कर सकती हैं।

करीना कुछ दिनों पहले ही अपने आगामी फिल्म ‘ लालसिंह चड्ढा’ की शूटिंग खत्म कर मुंबई लौटी हैं। अपने घर आते ही उनका घूमना फिरना बढ़ गया है। उन्हें आए दिन सैफ या तैमूर के साथ मुंबई की सड़कों पर घूमते हुए देखा जा सकता है। बीते रविवार वे सैफ के साथ अपना बेबी बंप लिए घूमते दिखाई दी।

इस दौरान करीना का बेबी बंप पहली बार बहुत अच्छे से दिख रहा था। वे चलते हुए अपने पेट पर हाथ रख उसे संभाल रही थी। इस दौरान करीना बिना मेकअप में नजर आई। उन्होंने स्काई कलर की शर्ट और ब्लैक रंग का पैंट पहना हुआ था। वहीं बालों में पौनी टेल बना रखी थी। इसके अलावा उनके सिर पर एक बड़ा सा हेयरबैंड भी लगा था।

पति सैफ के साथ घूमते हुए करीना किसी टॉपिक पर बातचीत कर रही थी। करीना की यह लेटेस्ट बेबी बंप वाली तस्वीरें (Kareena Kapoor Latest Babu Bump Photos) अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। गर्भावस्था में करीना का अलग अलग चीजें खाने को मन भी ललचा रहा है। हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में मिर्च के अचार की फोटो डाली थी। ये अचार उनके एक दोस्त ने भिजवाया था, जिसका करीना ने ‘थैंक्यू’ बोल शुक्रिया भी अदा किया।

एक इंटरव्यू में करीना से पूछा गया कि ऐसी कौन सी चीज है जो आप ने तैमूर के टाइम की थी लेकिन इस प्रेग्नेंसी में नहीं दोहराना चाहेंगी। इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि तैमूर के समय लोग मुझे बहुत खाने पीने की सलाह देते थे। तब मेरा 25 किलो वजन बढ़ गया था। मैं ऐसा फिर नहीं करना चाहती हूं।

उन्होंने आगे कहा कि – तैमूर के समय सब बोलते थे पराठा खाओ, घी खाओ, दूध पियो। लेकिन अब मैं उनसे बोलती हूं कि मैं पहले ये सब कर चुकी हूं। मुझे पता है मेरी बॉडी को किस चीज की जरूरत है। मुझे बस हेल्दी और फिट रहना है।

एक अन्य इंटरव्यू में करीना ने कहा था कि प्रेग्नेंसी की खबर सुन सैफ का रिएक्शन शांत और हैप्पी वाला था। उन्होंने किसी फिल्मी अंदाज में रिएक्ट नहीं किया। हमारे परिवार में कुछ भी फिल्मी नहीं होता है।

Related Articles

Back to top button