बॉलीवुड

पति ने मिस वर्ल्ड के साथ पार कर दी थी हैवानियत की हदें, तलाक के बाद ऐसे जी रही हैं जिंदगी

बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां पर हर कोई इंसान चाहता है कि वह अपना करियर बनाएं। रोजाना ही इंडस्ट्री में बहुत से लोग अपने मन में सपना संजोए आते हैं परंतु सभी को यहां पर सफलता नहीं मिल पाती है। वहीं कुछ सितारे ऐसे होते हैं जो लंबे समय तक बॉलीवुड इंडस्ट्री में टिके रहते हैं परंतु कुछ सितारे ऐसे भी होते हैं जो अपनी थोड़ी चमक बिखेर कर अचानक ही गायब हो जाते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से अभिनेत्री और पूर्व विश्व सुंदरी युक्ता मुखी के बारे में बताने वाले हैं।

बता दें युक्ता मुखी ने 93 देशों की सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए साल 1999 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था। भले ही पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री युक्ता मुखी आज फिल्मों से दूर हैं परंतु मिस वर्ल्ड का खिताब पाने के बाद एक समय में युक्ता मुखी बॉलीवुड और मॉडलिंग की दुनिया में छा गई थीं। युक्ता मुखी का जन्म 7 अक्टूबर 1979 को बेंगलुरु में हुआ था। युक्ता मुखी के जन्म के बाद उनका परिवार दुबई शिफ्ट हो गया था। 7 सालों तक दुबई में रहने के बाद उनका परिवार साल 1986 में दोबारा मुंबई शिफ्ट हुआ।

जब युक्ता मुखी का परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया तो यहां पर आने के बाद युक्ता की मां ने सांता क्रुज में एक ग्रूमिंग सैलून खोल लिया था। वहीं उनके पिताजी कपड़े की एक कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर लग गए थे। जब युक्ता मुखी ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम अपने नाम किया तो बाद में बॉलीवुड के दरवाजे उनके लिए अपने आप खुलते चले गए। युक्ता मुखी की पहली फिल्म “प्यासा” साल 2002 में आई थी। इस फिल्म में युक्ता मुखी के साथ बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदासानी नजर आए थे।

आपको बता दें कि युक्ता मुखी की हाइट 6.1 फिट है, जिसकी वजह से उनको अपने फिल्मी करियर में नुकसान उठाना पड़ा था। ऐसा बताया जाता है कि युक्ता मुखी की लंबाई ही बॉलीवुड में उनकी असफलता का कारण बनी थी। युक्ता मुखी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया परंतु उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। समय के साथ-साथ धीरे-धीरे उनको फिल्मों में काम मिलना बंद होता चला गया। जब युक्ता मुखी ने देखा कि उनका करियर खुद कुछ खास नहीं चल रहा है तो उन्होंने साल 2008 में न्यूयॉर्क बेस्ट बिजनेसमैन प्रिंस तुली से विवाह कर लिया।

युक्ता मुखी की शादीशुदा जिंदगी ठीक-ठाक चल रही थी परंतु अचानक से ही शादी के 5 सालों के बाद 2013 में एक ऐसी खबर निकल कर सामने आई जिस पर पहली बार में यकीन करना काफी मुश्किल हो रहा था। दरअसल, युक्ता मुखी ने अपने पति प्रिंस तुली के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। उन्होंने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में अपने FIR में यह लिखवाया था कि उनके पति दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अपने पति पर अप्राकृतिक सेक्स जैसे गंभीर आरोप भी लगवाए थे।

युक्ता मुखी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उनके पति उन्हें जानवरों की तरह पीटते थे। युक्ता ने आगे बताया कि उसका परिवार नहीं चाहता था कि वह फिल्मों में काम करें। बाद में यह मामला जब कोर्ट में पहुंचा तो जून 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। आपको बता दें कि यह युक्ता मुखी का एक बेटा है, जिसकी कस्टडी युक्ता के पास ही है।

yukta mukhi

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि युक्ता मुखी ने अच्छा खासा निवेश किया हुआ है। उनके पास प्रॉपर्टी के अलावा कुछ रेस्टोरेंट भी हैं। युक्ता मुखी ने परफ्यूम बिजनेस और फैशन इंडस्ट्री में भी निवेश किया हुआ है। ऐसा अनुमान है कि युक्ता मुखी 245 मिलियन डॉलर की कुल संपत्ति की मालकिन हैं।

Related Articles

Back to top button