बॉलीवुड

बेशुमार दौलत के मालिक हैं अजय देवगन, 60 करोड़ का बंगला, 100 करोड़ का प्राइवेट जेट, ऐसी है लाइफ

हिंदी फिल्मों में अजय देवगन का बहुत ही मशहूर नाम है। मौजूदा समय में भारत का हर शख्स अभिनेता को अच्छी तरह से जानता है। अजय देवगन ने अपने फिल्मी करियर में ढेर सारी फिल्मों में काम किया है और उन्होंने अपने अभिनय के दम पर लोगों की खूब तारीफें बटोरी हैं। “फूल और कांटे” फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता अजय देवगन बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे महंगे कलाकारों में से एक हैं और यह बेशुमार दौलत के मालिक हैं।

अजय देवगन ने पिछले कई सालों से बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और उनकी फिल्में करोड़ो और अरबों रुपए की कमाई करती हैं। अजय देवगन एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ एक कामयाब फ़िल्म निर्माता भी हैं। उन्होंने अपनी पत्नी काजल को लेकर हेलीकॉप्टर ईला नाम की एक फिल्म बनाई थी।

52 साल के अभिनेता अजय देवगन करोड़ों संपत्ति के मालिक हैं। एक साल में अभिनेता करोड़ों रुपए की कमाई कर लेते हैं। इतना ही नहीं बल्कि अजय देवगन को महंगी महंगी कारों का भी बेहद शौक है। उनके पास दुनिया की सबसे महंगी कार है और खुद का प्राइवेट जेट भी उनके पास है।

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अजय देवगन कुल 260 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। साल 2018 में उनकी एक साल की कमाई 32 करोड़ रूपए थी। अजय देवगन ने एक-दो सालों के अंदर 100 करोड़ रुपए से अधिक कमाने वाली फिल्में बॉलीवुड को दी हैं। अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगेन टोटल धमाल जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई की।

आपको बता दें कि अजय देवगन एक फिल्म में काम करने के लिए करीब 22 करोड़ रूपए की अच्छी खासी मोटी रकम फीस के रूप में लेते हैं। अगर अजय देवगन कोई विज्ञापन करते हैं तो उसके लिए 5 करोड़ रूपए की फीस लेते हैं। मिली जानकारी के अनुसार आखिरी बार अजय देवगन ने 6 करोड़ रुपए इनकम टैक्स भरा था।

अभिनेता अजय देवगन महंगी गाड़ियों का भी शौक रखते हैं। अजय देवगन के पास मैसेराटी क्वाट्रोपोर्टो है। इस कार की कीमत पौने दो करोड़ रुपए बताई जाती है। इसके अलावा अजय देवगन के पास रेंज रोवर भी है जिसकी कीमत 2 करोड़ रूपए से अधिक बताई जाती है।

ajay devgan

ajay devgan

ajay devgan

ajay devgan

ajay devgan

ajay devgan

ajay devgan

अगर हम अजय देवगन के घर की बात करे तो सिर्फ मुंबई में ही नहीं बल्कि उनके पास दुनिया के सबसे महंगे रेजिडेंशियल शहर लंदन में भी घर हैं। खबरों के अनुसार, उसकी कीमत 60 करोड़ रूपए बताई जाती है। अजय देवगन के दो घर मुंबई में भी हैं। एक अपार्टमेंट जूहू में है, वहीं दूसरा घर मालगारी रोड पर स्थित है। इन दोनों मकानों की कीमत लगभग 25 करोड़ रूपए बताई जाती है।

अजय देवगन खुद के प्राइवेट जेट से भी अपने परिवार के साथ सफर करते हैं। अभिनेता अपने परिवार के साथ खुद के प्राइवेट जेट से वैकेशन पर जाते हैं। इस प्राइवेट जेट का नाम हॉकर 800 है, जिसकी कीमत 100 करोड़ रूपए बताई जाती है।

आपको बता दें कि अभिनेता का अजय देवगन फिल्म्स नामक उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसमें हेलीकॉप्टर ईला नाम की फिल्म बनाई गई थी। आने वाले दिनों में वह और भी फिल्में बनाने वाले हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस की कीमत 100 करोड़ रूपए से ज्यादा बताई जाती है।

Related Articles

Back to top button