बॉलीवुड

बॉलीवुड के इन सितारों ने की है 3 से ज़्यादा शादियां, एक एक्टर ने तो 70 की उम्र में की चौथी शादी

शादी एक ऐसा पवित्र बंधन है, जो जीवन में सिर्फ एक बार ही होती है परंतु बॉलीवुड के सितारों की बात करें तो ऐसे बहुत से सितारे हैं जिन्होंने एक, दो नहीं बल्कि 4-4 शादियों की हैं। फिल्म इंडस्ट्री में एक या दो शादियां होना आम बात है। बहुत से सितारे ऐसे हैं जो एक्स्ट्रा मेरेटल अफेयर में रहते हैं और वह पहले पति या पत्नी को छोड़कर दूसरे संग फेरे ले लेते हैं। वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने तीन-तीन शादियां रचाई हैं। इतना ही नहीं बल्कि एक अभिनेता तो ऐसा है, जिसने खुद की उम्र से तीगुनी छोटी से चौथी शादी की है। तो चलिए जानते हैं कौन से सितारों ने एक से ज्यादा बार शादी की है।

प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर

टीवी चैनल के प्रड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर ने तीन शादियां की हैं। उनकी पहली शादी बचपन की दोस्त से हुई थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी टेलीविजन प्रड्यूसर से की थी परंतु साल 2008 में दोनों अलग हो गए थे। आखिर में साल 2011 में सिद्धार्थ ने तीसरी शादी बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन की।

सिंगर और कंपोजर लकी अली

मशहूर सिंगर और कंपोजर लकी अली कॉमेडी किंग मेहमूद अली के बेटे हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम मेघन जेन मकक्लियरी था। वहीं पहली शादी के बाद लकी अली में दूसरी शादी इनाया से की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं लेकिन इनाया और लकी अली की शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और इनका तलाक हो गया, जिसके बाद लकी अली ने साल 2010 में ब्रिटिश की ब्यूटी आयशा अली (क्वीन केट एलिजाबेथ) से शादी रचाई थी। उस समय के दौरान लकी अली की उम्र 52 साल की थी। इन दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम डैनी मकसूद अली है। आपको बता दें कि आयशा लकी अली से 25 साल छोटी थीं।

डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने भी तीन शादियां रचाई हैं। उनकी पहली शादी फिल्म एडिटर रेनू सलूजा से 70 के दशक में हुई थी। इसके बाद उन्होंने दूसरा विवाह शबनम सुखदेव से किया। जब वह शबनम से अलग हो गए तो बाद में साल 1990 में फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा से उन्होंने तीसरी शादी रचाई। अब यह अपनी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल व्यतीत कर रहे हैं।

संजय दत्त

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता संजय दत्त ने भी तीन विवाह किए हैं। संजय दत्त की पहली शादी साल 1987 में अभिनेत्री रिचा शर्मा से हुई थी परंतु साल 1996 में रिचा शर्मा का निधन हो गया था, जिसके बाद साल 1998 में अभिनेता ने रिया पिल्लई से विवाह किया था। इनकी यह शादी 7 साल तक चली और बाद में इन्होंने तलाक ले लिया। इसके बाद साल 2008 में मान्यता दत्त से संजय दत्त ने तीसरा विवाह किया था। इनके दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी भी हैं।

कमल हासन

अभिनेता कमल हासन ने साल 1978 में क्लासिकल डांसर वाणी गणपति से पहले शादी की थी लेकिन शादी के 10 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद कमल हासन ने साल 1988 में अभिनेत्री सारिका से दूसरा विवाह रचाया। इस शादी से इनकी दो बेटियां हैं। सारिका से अलग होने के बाद कमल हासन अभिनेत्री गौतमी के साथ रहने लगे। वैसे अभी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती कि दोनों ने शादी की है या नहीं?

करण सिंह ग्रोवर

मशहूर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने पहली शादी साल 2008 में अभिनेत्री श्रद्धा निगम से की थी परंतु इनकी यह शादी महज 10 महीने तक ही चल पाई। इसके बाद साल 2012 में उन्होंने टीवी की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट से शादी की थी लेकिन साल 2014 में करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट अलग हो गए। जिसके बाद 30 अप्रैल 2016 को करण सिंह ग्रोवर ने बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा बिपाशा बसु संग सात फेरे लिए और आज यह अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश नजर आते हैं।

नीलिमा अजीम

आपको बता दें कि अभिनेत्री नीलिमा अजीम शाहिद कपूर की माता हैं। नीलिमा अजीम की पहली शादी अभिनेता पंकज कपूर से हुई थी और शाहिद कपूर इन्हीं के बेटे हैं। शाहिद कपूर के जन्म के कुछ दिनों बाद साल 1984 में पंकज कपूर और नीलिमा अजीम का तलाक हो गया था जिसके बाद उन्होंने अभिनेता राजेश खट्टर से विवाह कर लिया था। राजेश खट्टर से इनका एक बेटा और एक बेटी है परंतु यह शादी भी अधिक समय तक नहीं चल पाई और साल 2001 में दोनों ने तलाक लेकर एक-दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद साल 2004 में उस्ताद राजा अली खान से नीलिमा अजीम ने शादी की।

विनोद मेहरा

विनोद मेहरा 60 के दशक के जाने-माने अभिनेता रहे हैं। उन्होंने तीन शादियां की हैं परंतु मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने रेखा से भी विवाह किया था। इस लिहाज से उनकी चार शादियां हुई थीं। विनोद मेहरा की दूसरी शादी बिंदिया गोस्वामी से हुई थी परंतु शादी के कुछ महीनों बाद ही इनका तलाक हो गया और यह एक-दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद साल 1988 में किरन से विनोद मेहरा ने तीसरी शादी की थी। किरन के साथ इन्होंने 1990 में आखिरी सांस तक साथ निभाया था।

कबीर बेदी

अभिनेता कबीर बेदी में 70 साल की उम्र में परवीन दुसांज से चौथी शादी की थी। आपको बता दें कि कबीर बेदी की पहली शादी ओडिसी डांसर प्रोतिमा बेदी से हुई थी और इनसे इनके दो बच्चे हुए। इसके बाद उन्होंने ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसान हम्फ्रीस से दूसरा विवाह किया। सुसान से अलग होने के बाद टेलिविजन प्रेजेंटर निक्की से उन्होंने तीसरी शादी रचाई थी।

Related Articles

Back to top button