बॉलीवुड

माँ काजोल के सुपरहिट गाने “बोले चूड़ियां” पर जबरदस्त डांस करती नजर आईं बेटी न्यासा, देखें Video

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अजय देवगन और प्रसिद्ध अभिनेत्री काजोल की बेटी न्यासा देवगन स्टारकिड होने की वजह से हमेशा से ही किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। न्यासा देवगन अक्सर अपने लुक्स की वजह से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। इसी बीच एक बार फिर से न्यासा देवगन अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गईं हैं। आपको बता दें कि अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपनी मम्मी के सुपरहिट गाने “बोले चूड़ियां” पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

न्यासा का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। वैसे यह वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है। न्यासा का यह वीडियो उनके फैन पेज पर साझा किया गया है जो देखते ही देखते काफी तेजी से वायरल हो चुका है। जैसा कि आप लोग इस वीडियो में देख सकते हैं कि न्यासा ग्रुप परफॉर्मेंस करती हुई नजर आ रही हैं, जो सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

अगर आप इस वीडियो को देखेंगे तो इसमें न्यासा देवगन कई गानों पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। काजल के सुपरहिट गाने “बोले चूड़ियां” पर भी उन्होंने बेहतरीन डांस किया है। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर न्यासा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस दौरान न्यासा वाइट एंड ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस वायरल वीडियो में न्यासा की अदाएं देखने लायक है, जिसको देखकर यूजर्स काफी हैरान हो रहे हैं।


आपको बता दें कि न्यासा देवगन की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और यह अपने फैंस के बीच अक्सर कोई न कोई पोस्ट साझा करती रहती हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। इससे पहले भी न्यासा देवगन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं न्यासा देवगन बॉलीवुड की सबसे मशहूर स्टार किड में से एक हैं। कई बार न्यासा देवगन को सोशल मीडिया पर आलोचना का शिकार भी होना पड़ा है परंतु जब भी वह ट्रोल होती हैं, उनके पापा अजय देवगन उनके सपोर्ट में उतर आते हैं।

आपको बता दें कि इन दिनों न्यासा अपनी मम्मी काजोल के साथ सिंगापुर में हैं। वह सिंगापुर में यूनाइटेड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया की छात्रा हैं। कोरोना वायरस की वजह से वह लंबे समय तक मुंबई में रही थीं। अब एक बार फिर से वह अपनी पढ़ाई के लिए सिंगापुर चली गई हैं जबकि अजय देवगन अपने युग के साथ मुंबई में ही हैं।

न्यासा ने अपनी स्कूल की पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की। वैसे न्यासा के फिल्मों में आने को लेकर बात होती रहती है परंतु फिलहाल न्यासा का ध्यान पूरी तरह से अपनी पढ़ाई पर है। वैसे देखा जाए तो न्यासा देवगन के फिल्मों में आने को लेकर अभी तक उनके पापा अजय देवगन और मम्मी काजोल ने भी कुछ भी नहीं कहा है। फिलहाल न्यासा मन लगाकर पढ़ाई कर रही हैं। शायद हो सकता है कि अभी फिल्मों में आने की उनकी कोई भी प्लानिंग नहीं है।

Related Articles

Back to top button