बॉलीवुड

इस कारण अब अपने ससुराल में नहीं रहेंगे अंकिता लोखंडे के पति, 2 साल से रह रहे थे घर जमाई बनकर

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन पिछले 2 सालों से अपने ससुराल में ही रह रहे थे। बता दे विक्की जैन शादी से पहले ही घर जमाई बन गए थे और वह काफी लंबे समय से अपने ससुराल में ही रह रहे थे जिसके चलते सोशल मीडिया पर उन्हें कई बार ट्रोल भी किया गया। लेकिन विकी जैन अब अपने ससुराल में नहीं रहेंगे और वह अपनी पत्नी के साथ अलग रहने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

ankita lokhande

सबसे पहले तो हम आपको यह बता दे कि अंकिता लोखंडे ने 14 दिसंबर साल 2021 को अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी रचाई थी। शादी के करीब 1 साल पहले से ही विकी जैन अंकिता लोखंडे के घर में रह रहे थे और शादी के बाद भी अंकिता अपने पति विकी जैन के साथ अपने मायके में ही रह रही थी। लेकिन अब अंकिता और विक्की जैन ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसके माध्यम से उन्होंने बताया कि वे जल्द ही अपने नए घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं।

ankita lokhande

अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम के जरिए एक तस्वीर शेयर की है जिसके माध्यम से उन्होंने अपने घर की झलक भी दिखाई है। इस तस्वीर में अंकिता अपने पति विकी जैन के साथ बालकनी में खड़ी नजर आ रही है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि बालकनी के माध्यम से मुंबई का का खूबसूरत नजारा भी देखने को मिल रहा है।

अंकिता अपने पति के साथ नारंगी सूट पहनकर खड़ी हुई है तो वहीं विक्की ने सफेद शर्ट और पेंट पहना हुआ है जिसमें यह जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्शन में लिखा कि, “जल्द ही” इसके साथ ही उन्होंने एक घर और दिल वाला इमोजी भी शेयर किया। ऐसे में टीवी सेलेब्स हुए उन्हें बधाई देने लगे।

अंकिता की इस पोस्ट पर टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा ने लिखा कि “वाह…ग्रैंड पार्टी का इंतजार है।” इसके साथ ही अभिनेत्री माही विज ने लिखा कि, “आपके सपने।” इसके साथ ही कई सितारों ने कपल की इस पोस्ट पर प्यार भरे कमेंट्स किए हैं।

ankita lokhande

रिपोर्ट की माने तो अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन बिलासपुर के है। लेकिन वह मुंबई में अपना बिजनेस करते हैं। ऐसे में अंकिता का ज्यादातर काम भी मुंबई में ही होता है जिसके चलते यह कपल मुंबई में एक साथ रह रहे हैं। हाल ही में विक्की जैन से यह सवाल पूछा गया कि उन्हें अपनी पत्नी के घर पर रहना कैसा लगता है?

ankita lokhande

इसके जवाब में विकी ने मजाक में कहा कि, “यह सवाल अंकिता से पूछा जाना चाहिए क्योंकि वह इस समय मैं अंकिता के यहां घर जमाई बनकर रह रहा हूं। मैं जब भी मुंबई आता हूं तो अंकिता के घर में रहता हूं। इसलिए ये सवाल उनसे पूछा जाना चाहिए क्योंकि दो सालों से वह मेरे साथ अपना घर अपनी अलमारी सब शेयर कर रही हैं। जो घर उन्होंने खरीदा है उस घर में फिलहाल रेनोवेशन का काम चल रहा है।”

ankita lokhande

Related Articles

Back to top button