विशेष

60 साल के हुए सुनील शेट्टी, अभी भी दिखते हैं 30 साल के जवान मर्द, तस्वीरों में देखें शानदार बॉडी

सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। 11 अगस्त, 1961 को मुल्की में पैदा हुए सुनील शेट्टी को फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल हो गए हैं। बॉलीवुड में उनकी इमेज एक एक्शन हीरो के रूप में है। अपनी यह इमेज सुनील आज भी बनाए हुए हैं। उनकी उम्र भले 60 की हो गई हो, लेकिन उनकी बॉडी अभी भी 30 साल के जवान शख्स की लगती है।

उम्र के इस पढ़ाव में यंग और फिट दिखने के लिए सुनील ने बहुत मेहनत भी की है। ऐसे में आज उनके बर्थडे पर हम आपको उनकी कुछ शानदार फिटनेस से भरी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि आखिर 60 के सुनील 30 के कैसे दिखते हैं? इसके पीछे क्या राज है?

सुनील शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1992 में फिल्म बलवान से की थी। तब वे 31 साल के थे। इस फिल्म में दिव्या भारती उनके अपोजिट थी। इस फिल्म में वे एक्शन हीरो बने थे। सुनील की ये पहली फिल्म थी और वो ही बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गई थी।

इसके बाद 90 के दशक में सुनील ने लगातार कई हिट फिल्में दी। इसमें वक्त हमारा है, दिलवाले, अंत, मोहरा, गोपी-किशन, कृष्णा सपूत, बॉर्डर जैसी हिट फिल्में शामिल है। दिलचस्प बात ये रही कि सुनील ने हीरो के साथ साथ विलेन का किरदार भी निभाया। वे 2001 में आई फिल्म धड़कन में नेगेटिवे किरदार निभाते दिखाई दिए थे। इस रोल के लिए उन्हें बेस्ट विलेन के फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।

गद्दार, टक्कर, कहर, विनाशक, आक्रोश, हमसे बढ़कर कौन, रिफ्यूजी, कुछ खट्टा कुछ मिठा, प्यार इश्क मोहब्बत, जानी दश्मन, कांटे, मैं हूं ना, हलचल, दीवाने हुए पागल, चुप चुपके, हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी, दे दनादन कुछ ऐसी फिल्में हैं जिसमें सुनील के काम को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।

वे इंडिया के लीडिंग फिटनेस रियलिटी शो बिगेस्ट लॉसर जीतेगा और इंडियाज असली चैम्पियन है दम को होस्ट भी कर चुके हैं। फिलहाल सुनील के पास कोई भी बॉलीवुड फिल्म का ऑफर नहीं है। लेकिन वे साउथ की फिल्मों में काम कर रहे हैं। वे जल्द ही Marakkar: Lion of the Arabian Sea और Ghani जैसी साउथ इंडियन फिल्मों में दिखाई देंगे।

सुनील एक आलीशान लाइफस्टाइल जीते हैं। फिल्मों के अलावा उनकी असली कमाई बिजनेस से भी होती है। एक्टर के देश विदेश में कई करोड़ों के बिजनेस है। वे एक फिटनेस फ्रीक हैं जिसके चलते उन्होंने 2019 से फिटर नाम की एक ऑनलाइन फिटनेस चैन में इन्वेस्ट करना शुरू किया था। हालांकि इसके फाउंडर जीतेंद्र चौकसे है, जिन्होंने 2016 में इस ऑनलाइन चैन स्टार्ट की थी।

तो चलिए अब आपको सुनील की फिट बॉडी का राज बताते हैं। एक्टर की यंग बॉडी के पीछे उनकी कड़ी मेहनत छिपी हुई है। वे रोज जिम में 45 मिनट तक वर्कआउट करते हैं। इसके साथ ही वे अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखते हैं। सुनील अपनी शानदार बॉडी से कई लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।

सुनील शेट्टी रोज सुबह 5 बजे उठते हैं। जिम में हैवी वर्कआउट के अलावा वे योग और मेडीटेशन भी करते हैं। इस तरह उनकी एक दिन में लगभग 2 घंटे की एक्सरसाइज हो जाती है। वे डेली प्रोटीन शेक और नारियल पानी पीना पीते हैं। तला हुआ और मिर्च मसाले का खाना खाने से बचते हैं।

Related Articles

Back to top button