अजब ग़जब

विराट की पहली 2.5 करोड़ की ऑडी कार पुलिस स्टेशन में खा रही है धूल, जानें वजह

फिल्म और क्रिकेट दो ऐसी फील्ड है जहां पैसा और फेम दोनों भरपूर मिलता है। इसका सीधा क्रेडिट देश की जनता को भी जाता है। वे भी इन दोनों चीजों को लेकर ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं। क्रिकेट की बात करें तो इन दिनों विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान हैं। विराट क्रिकेट के तीनों फ़ॉर्मेट में शानदार बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। खेल के मैदान में वे अक्सर आक्रामक मुद्रा में नजर आते हैं। इससे उनके खेल की परफॉरमेंस भी बूस्ट होती है। यही वजह है कि उन्हें क्रिकेट की दुनिया में रन मशीन भी कहा जाता है।

विराट की लोकप्रियता के चलते हर ब्रांड उनसे अपने प्रोडक्ट का प्रमोशन करवाना चाहता है। विराट ने अपने करियर में कई बड़े बड़े ब्रांड को प्रमोट किया है। इससे उनकी तगड़ी इनकम भी हो जाती है। क्रिकेट और प्रमोशन के पैसे से विराट का नाम वर्तमान में दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट खिलाड़ियों की लिस्ट में आता है। कई युवा लोग कोहली को अपना रोल मॉडल भी मानते हैं। टी-20, वनडे और टेस्ट हर तरह के मैच में उनकी एक अलग ही बल्लेबाजी देखने को मिलती है।

सोशल मीडिया पर भी विराट के फैंस की संख्या करोड़ों में हैं। उनकी स्ट्रॉंग फैन फॉलोइंग देखते हुए दर्जनों ब्रांडों ने उन्हें अपना पोस्टर बॉय बना रखा है। विराट इन पैसों से बेहद आलीशान लाइफ जीते हैं। उन्हें लक्जरी कारों का भी बड़ा शौक है। उनके पास एक से बढ़कर एक शानदार और महंगी लक्जरी कारें हैं। फिर कोहली बीते कई वर्षों से Audi इंडिया के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। जब भी भारत में कोई ऑडी की कार लॉन्च होती है तो विराट वहाँ जरूर दिखाई देते हैं।

विराट की इन लग्जरी कारों में से एक महाराष्ट्र के पुलिस स्टेशन में पड़ी पड़ी कई सालों से धूल खा रही है। इस कार पर गंदगी जमा हो रही है। अब इसके पहले कि आप विराट को लेकर कुछ उल्टा सीधा सोचे हम बता दें कि विराट किसी भी अपराध में शामिल नहीं हैं। दरअसल ये उनकी एक पुरानी कार है जिसे उन्होंने एक शख्स को बेच दिया था।

पुलिस स्टेशन में पड़ी ये कार ऑडी R8 है। ये 2012 का मॉडल है। जब इसे ऑडी इंडिया ने लॉन्च किया था तो एक कार विराट को भी मिली थी। हालांकि जब इस कार का नया मॉडल मार्केट में आया तो विराट ने अपनी पुरानी कार को एक ब्रोकर के माध्यम से 2016 में बेच दिया। इस कार को सागर ठक्कर नाम के एक शख्स ने करीब 2.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। बाद में सागर एक कॉल सेंटर घोटाले में लिप्त पाए गए थे। ऐसे में मुंबई पुलिस ने उनकी संपत्तियों पर छापा मारा था। बस इसी दौरान उन्होंने इस ऑडी आर 8 को भी जब्त कर लिया था।

सागर ठक्कर ने इस कार को अपनी प्रेमिका को तोहफे में देने के लिए खरीदा था। हालांकि कार खरीदने के माह दो महीने के अंदर ही इसे मुंबई पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया था। अच्छी बात ये थी कि विराट ने कार बेचते समय सभी कागजी कार्रवाई अच्छे से कर ली थी जिसके चलते उन्हें कोई भी दिक्कत नहीं हुई।

 

Related Articles

Back to top button