बॉलीवुड

हनी सिंह की पत्नी का छलका दर्द, कहा ‘कई औरतों के साथ बना चुका है सम्बंध, हनीमून में मेरे साथ ग़लत..

अक़्सर अपने गानों को लेकर चर्चा में रहने वाले सिंगर हनी सिंह आज़कल एक अलग विवाद के पचड़े में फंस गए हैं। जी हाँ हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए ‘द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस’ एक्ट के तहत दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में याचिका दायर की है। हनी सिंह की पत्नी ने उनपर और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में कोर्ट ने हनी सिंह को 28 अगस्त से पहले इस पर जवाब देने को कहा है।

बता दें कि शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप लगाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शालिनी तलवार ने हनी सिंह को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं और साथ ही उनके परिवार पर भी आरोप लगाए हैं। शालिनी ने बताया है कि हनी सिंह का परिवार लगातार उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचा रहा था। शालिनी ने कहा कि हनी सिंह और उनके परिवार ने उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से तोड़ने का काम किया है।

मेरे साथ जानवरों जैसा हुआ सलूक…

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शालिनी तलवार ने ये खुलासा किया है कि पिछले कई सालों से वो लगातार डर में जी रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होने बताया कि हनी सिंह का परिवार लगातार उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचा रहा था। अपनी याचिका में उन्होने कहा कि बीते कई सालों से हनी सिंह द्वारा उनके साथ मारपीट की जा रही हैं। शालिनी ने कहा कि हनी सिंह और उनके परिवार ने उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से इस कदर तोड़ दिया था कि उन्हें ऐसा महसूस होता था कि वो कोई जानवर हैं। उन्होने याचिका में बताया कि उनके साथ बहुत ही बुरा सलूक होता था।

अन्य महिलाओं के साथ थे संबंध…

इतना ही नहीं शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर चीटिंग करने का आरोप भी लगाया है। उन्होने अपनी याचिका में खुलासा किया कि हनी सिंह के अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध थे। इसके साथ ही उन्होने हनी सिंह को एल्कोहल और ड्रग्स का एडिक्ट बताया। उन्होने कहा कि हनी सिंह ने अपनी सगाई की अंगूठी नहीं पहनी थी और साथ ही हनी सिंह शादी की तस्वीरों को ऑनलाइन डालने की वजह से मेरे साथ मारपीट करते थे। इसके अलावा शालिनी तलवार ने ये भी आरोप लगाया है कि उनके ससुर ने भी उनके साथ गलत व्यवहार किया।

मुआवजे के रूप में मांगे 10 करोड़…

बता दें कि जो मीडिया रिपोर्ट्स निकलकर सामने आ रही। उसके मुताबिक शालिनी ने मामले में 10 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगते हुए कहा है कि उनके साथ इस रिश्ते में जानवरों की तरह बर्ताव किया गया है। शालिनी ने कोर्ट से ये भी आग्रह किया कि वो हनी सिंह को ये आदेश दें कि वो हर महीने दिल्ली में उनके घर के किराए के लिए उन्हें पांच लाख का चेक दे, ताकि उन्हें अपनी मां पर निर्भर होकर ना रहना पड़े।

हनीमून पर भी की थी मारपीट…

बता दें कि शालिनी ने अपनी याचिका में कहा है कि उनके साथ हनी सिंह ने हनीमून के दौरान भी मारपीट की थी। उन्होने अपनी याचिका में बताया कि जब वो मॉरीशस अपने हनीमून के लिए गए थे तो हनी सिंह का व्यवहार कुछ बदला-बदला नजर आ रहा था। लेकिन जब मैंने उनसे सवाल किया तो उन्होने मुझपर चिल्लाया और साथ ही कहा मुझसे सवाल करेगी? शालिनी ने मामले में हनी सिंह के माता-पिता और बहन को भी आरोपी बनाया है।

जॉइंट प्रॉपर्टी और ज्वैलरी नहीं बेच पाएंगे हनी सिंह…

रिपोर्ट के मुताबिक सिंगर हनी सिंह को जो नोटिस जारी किया है, उसमें कहा गया है कि वह नोएडा में स्थित जॉइंट प्रॉपर्टी को न तो बेच सकते हैं और न ही उसमें किसी और को शामिल सकते हैं। इसके साथ ही पत्नी शालिनी की ज्वैलरी को भी न छूने के निर्देश दिए गए हैं।

20 साल की दोस्ती को बदला प्यार में…

बता दें कि हनी सिंह और शालिनी तलवार ने 20 साल की दोस्ती को प्यार में बदला था। इन दोनों ने साल 2011 में शादी की थी। हालांकि इन दोनों की शादी के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। बीच में हनी सिंह का नाम डियाना उप्पल से भी जुड़ा था, लेकिन इनके रिश्ते पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।

Related Articles

Back to top button