बॉलीवुड

शादी के बाद कपूर खानदान की लाड़ली की पहली तस्वीर आई सामने, अनिल कपूर मिठाई बांटते आए नजर

14 अगस्त 2021 को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड करण बुलानी के साथ विवाह के बंधन में बंध चुकी हैं। ये बेहद निजी समारोह था, जिसके लिए जुहू स्थित अनिल कपूर का बंगला बहुत ख़ूबसूरत तरीके से सजाया गया। शादी में सिर्फ कपूर परिवार और बुलानी परिवार और उनके कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे।

कोरोना महामारी की वजह से इस शादी के लिए बेहद करीबी रिश्तेदार और दोस्त को ही निमंत्रण भेजा गया था। इसी बीच विवाह के बंधन में बंधने के बाद रिया कपूर और करण बुलानी की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों न्यू मैरिड कपल कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अभिनेता अनिल कपूर मेहमानों और मीडिया को हाथ जोड़कर स्वागत करते हुए दिख रहे हैं।

आपको बता दें कि रिया कपूर करण के साथ 13 साल से रिलेशन में रहीं और अब दोनों विवाह के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। करण एक मशहूर निर्देशक है। करण बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन, प्रोड्यूस और डबिंग कर चुके हैं। आपको बता दें कि करण “आयशा”, “वेकअप सिड” जैसी बेहतरीन फिल्मों का बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम कर चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि करण ने अनिल कपूर के लीड रोल वाली सीरीज 24 में भी बतौर डायरेक्टर कुछ एपिसोड बनाए थे।

जब रिया कपूर और करण विवाह के बंधन में बंध गए तो विदाई के समय दोनों न्यू मैरिड कपल कार में जाते हुए नजर आए। आपको बता दें कि कार में आगे बैठी हुईं जो दिख रही हैं वह रिया कपूर की चाची महीप कपूर हैं।

जैसा कि आप सभी लोग इन तस्वीरों में देख सकते हैं दोनों ही कार के अंदर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। करण गोल्डन आउटफिट में नजर आ रहे हैं और उन्होंने एक लाल कपड़ा भी गले में लगाया हुआ है। वहीं दूसरी तरफ रिया कपूर रेड आउटफिट में नजर आ रही हैं, उन्होंने रेड कलर की ड्रेस में मास्क भी लगाया हुआ है।

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों न्यू मैरिड कपल आपस में बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि रिया कपूर ने करण के साथ शादी कर ली है और अब समारोह का समापन हो चुका है। दोनों विवाह के बंधन में बंद गए हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर अपनी छोटी बेटी रिया कपूर की शादी वाले दिन बेहद खुश नजर आ रहे थे। जैसे कि आप लोग इस तस्वीर में देख सकते हैं कि अनिल कपूर हाथ जोड़कर मेहमानों का स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे पर खुशी साफ साफ झलक रही है।

अनिल कपूर ने अपनी बेटी की शादी में ब्लू आउटफिट पहना था, जिसमें वह बेहद शानदार लग रहे थे। उन्होंने नीले रंग का कढ़ाईदार कुर्ता पहना और नीचे धोती पहनी थी। शादी के बाद अनिल कपूर ने शादी की कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों का स्वागत किया। और इस खुशी के मौके पर अनिल कपूर मिठाई बांटते हुए नजर आए।

शादी के शुभ अवसर पर अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर भी नजर आए। बोनी कपूर सफेद कुर्ते-पजामे में नजर आए।

सोनम कपूर भी अपने पति आनंद आहूजा के साथ अपनी छोटी बहन की शादी में पहुंची थीं।

शादी में अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला के साथ पोज देते हुए दिखे। वही रिया कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर इस दौरान कुर्ते-पजामे में नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने ब्लैक रंग का चश्मा पहना हुआ था।

Related Articles

Back to top button