बॉलीवुड

भारत के 6 बॉडीबिल्डर हैंडसम पुलिस वाले जिन के सामने पानी भरते हैं बॉलीवुड के फ़िल्मी पुलिस वाले

आजकल देखा गया है कि लोग अपने कामकाज में काफी व्यस्त हो चुके हैं, जिसके चलते वो अपने स्वास्थ्य पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं, जिसके कारण ज्यादातर सभी लोगों को किसी ना किसी प्रकार की बीमारी लगी रहती है। कम उम्र में ही लोग कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। अगर आप बीमारियों से सुरक्षित रहना चाहते हैं तो सबसे ज्यादा जरूरी अच्छा आहार और नियमित रूप से व्यायाम करना है। अगर आप इन दोनों चीजों का ध्यान रखते हैं तो आपका शरीर हमेशा फिट रहेगा। अगर शरीर फिट रहेगा तो आपका कामकाज में भी मन लगेगा और खूब तरक्की हासिल करेंगे।

यह है फिल्मी पुलिस वाले

अगर हम पुलिस की नौकरी की बात करें तो इसमें फिट रहना बहुत ही जरूरी है। अगर पुलिस वाले फिट रहेंगे तो वह अपराधियों को भागने का कोई भी मौका नहीं देंगे और तुरंत ही उनको पकड़ लेंगे परंतु मौजूदा समय में पुलिस विभाग में बहुत ही कम ऐसे लोग हैं जो अपनी फिटनेस का ध्यान रखते हैं। ज्यादातर पुलिस वाले बड़ी-बड़ी तोंद वाले देखने को मिलते हैं लेकिन आज हम आपको ऐसे कुछ पुलिस वालों से मिलवाने वाले हैं जिनकी फिटनेस और शानदार बॉडी देखकर आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे। इन भारतीय पुलिस वालों की बॉडी के आगे बॉलीवुड के अभिनेता भी फीके हैं।

अब देखें असली पुलिस वालों को

सचिन अतुलकर

आपको बता दें कि सचिन अतुलकर 2007 बैच से ताल्लुक रखने वाले IPS अधिकारी हैं, जो सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा मशहूर हैं। सचिन अतुलकर के बेहतरीन लुक्स और दमदार बॉडी के लोग कायल हैं और सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। सचिन अतुलकर को सबसे योग्य और सुंदर आईपीएस अधिकारियों में से एक माना जाता है। मध्य प्रदेश के सचिन महज 22 साल की उम्र में ही आईपीएस अधिकारी बन गए थे।

सचिन अतुलकर की दमदार बॉडी के आगे बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारे भी फीके नजर आते हैं। वह आम जनता के अतिरिक्त पुलिस विभाग में कई अधिकारियों और कर्मचारियों के आइडल हैं। लोग इन्हें देख कर फिट रहने के लिए प्रेरित होते हैं। आपको बता दें कि अतुल सचिन अतुलकर एक राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने अपना ज्यादातर समय अपने कॉलेज के दिनों में यूपीएससी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समर्पित कर दिया था।

रुबल धनखड़

रुबल धनखड़ दिल्ली पुलिस विभाग में पुलिस कॉन्स्टेबल हैं और वह सोशल मीडिया पर भी वह छाए रहते हैं। यह युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। उनको लोकप्रिय रियलिटी टीवी शो रोडीज के एक्स 4 संस्करण में फीचर करने का प्रस्ताव भी मिला था। यह बहुत ही मजबूत दावेदार थे और सभी को यही उम्मीद थी कि वह इस शो में जीतेंगे। इस शो में वह रणविजय की गैंग में शामिल हुए थे। आपको बता दें कि रुबल धनखड़ अपने लुक के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। वह अपनी पर्सनैलिटी की बदौलत किसी भी बॉलीवुड अभिनेता से कम नहीं हैं।

किशोर डांगे

महाराष्ट्र के जालना के रहने वाले किशोर डांगे एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अपनी कड़ी मेहनत और अधिक प्रयास से वह एक लोकप्रिय पुलिसकर्मी बने हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। किशोर ने फिटनेस में कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। उन्होंने एक फिट बॉडी पाने के लिए कई खिताब जीते जिसमें मिस्टर महाराष्ट्र, मिस्टर मराठवाड़ा और कई विदेशी प्रतियोगिताएं भी शामिल हैं। इनकी दमदार बॉडी के आगे तो बॉलीवुड के अभिनेता भी फीके नजर आते हैं।

तेजिंदर सिंह

आपको बता दें कि तेजिंदर सिंह बॉडी बिल्डिंग में पहले से ही एक बड़ा नाम हैं। साल 2006 में उन्होंने पुलिस ज्वाइन की। पुलिस में आने से पहले ही वह बॉडी बिल्डिंग किया करते थे। गांव वाले उन्हें बेस्ट कहकर पुकारा करते थे। उन्होंने राष्ट्र की सेवा करने के लिए पुलिस ज्वाइन की। वह कई लोगों के लिए प्रेरणा बने हैं।

नवीन कुमार

आपको बता दें कि नवीन कुमार साल 2013 में मिस्टर हरियाणा रह चुके हैं। बहुत मेहनत के बाद उन्होंने बॉडी बिल्डर की काया पाई है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान यह खुलासा किया था कि वह नियमित रूप से 8 घंटे एक्सरसाइज किया करते थे। यह शरीर बनाने के लिए नवीन ने जमकर मेहनत की है।

मोतीलाल दयामा

मोतीलाल दायमा इंदौर पुलिस में बतौर कांस्टेबल कार्य करते हैं। इनकी शानदार बॉडी का मुकाबला कोई भी बॉलीवुड का कलाकार नहीं कर सकता है। उन्होंने 2012 में पुलिस विभाग ज्वाइन किया था। मोतीलाल दायमा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मैं इंदौर शहर से करीब 80 किलोमीटर दूर एक जिले धार में पैदा हुआ था। 2012 में पुलिस बल में शामिल होने के बाद ही मैं एक उचित इंदौर शहर में चला गया था। मैं 2012 में इंदौर पुलिस बल में शामिल हुआ।

उन्होंने कहा था कि “मैं एक राष्ट्रीय कैडेट कोर्स सी सर्टिफिकेट होल्डर हूं। मैं गणतंत्र दिवस शिविर 2010-11 में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ एक आरडीसी रिटर्न हूं। मैं 11 सेकंड से कम 100 मीटर पूरा कर सकता हूं।” आपको बता दें कि मोतीलाल दयामा पहले ही मिस्टर इंदौर का खिताब अपने नाम कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button