बॉलीवुड

बेहद साधारण जीवन जीते हैं यह 8 मशहूर सितारों के माँ बाप, लाइमलाइट से रहते हैं दूर

अरबपति बेटों के बाद भी इन के माँ बाप जीतें हैं बेहद साधारण ज़िन्दगी, जानिये क्या है वजह

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं फिल्म इंडस्ट्री ग्लैमर की दुनिया के नाम से जानी जाती है। जैसे ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकारों की बात होती है तो ज्यादातर सभी लोगों के दिमाग में सबसे पहले यही आता है कि यह स्टार्स ग्लैमरस और शानदार जीवन व्यतीत करते हैं। वैसे देखा जाए तो बॉलीवुड के ज्यादातर सभी कलाकार लग्जरी लाइफ जीते हैं, जिसके चलते वह हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं।

बता दें ऐसे कई कलाकार हैं जो छोटे शहरों से आए और उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाया है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनके माता-पिता आलीशान जीवन व्यतीत नहीं करते बल्कि वह एक साधारण जीवन जीना पसंद करते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है।

पंकज त्रिपाठी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली कलाकार पंकज त्रिपाठी को भला कौन नहीं जानता। उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान बनाई है। आज पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर, अग्निपथ और स्त्री जैसी फिल्मों में काम किया है। अपने किरदार से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी के पिताजी पंडित बनारस त्रिपाठी एक किसान हैं, जो बिहार के गोपालगंज के बेलसंड गांव में रहते हैं। वह अपने गांव में ही साधारण जीवन व्यतीत कर रहें हैं।

आर. माधवन

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता आर. माधवन दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के भी जाने-माने चेहरे हैं। आर. माधवन एक बड़े सितारे होने के नाते सभी सुख-सुविधाओं के मालिक हैं। आर. माधवन ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। आपको बता दें कि उनके पिताजी रंगनाथन शेषाद्री टाटा स्टील कंपनी में एक फॉर्मर मैनेजमेंट एग्जीक्यूटिव हैं। फिलहाल, वह एक साधारण जीवन व्यतीत कर रहे हैं। वह अपने बेटे की चमक-दमक वाली दुनिया से दूर रहना पसंद करते हैं।

कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड इंडस्ट्री के चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन का जन्म ग्वालियर के एक छोटे से शहर में हुआ था। कार्तिक आर्यन के पिताजी मनीष तिवारी एक बाल रोग विशेषज्ञ हैं और उनकी माता जी माला तिवारी एक स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। कार्तिक आर्यन के माता-पिता ग्वालियर में ही सिंपल लाइफ जी रहे हैं।

आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने एक के बाद एक लगातार हिट फिल्में दी हैं और उन्होंने अपने अभिनय के बलबूते इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाया है। इन दिनों बॉलीवुड के टॉप टैलेंटेड अभिनेताओं में आयुष्मान खुराना का भी नाम शामिल है। उनकी पहली फिल्म “विक्की डोनर” बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना के पिताजी पी. खुराना एक ज्योतिषी हैं और वह अभी भी चंडीगढ़ के उसी गांव में रहते हैं, जहां आयुष्मान खुराना का जन्म हुआ था। वह बेहद साधारण जीवन जीना पसंद करते हैं।

मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में खुद के दम पर अपनी पहचान बनाई हैं। वह बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता हैं। वह अपने हर किरदार में खुद को ढाल लेते हैं। मनोज बाजपेयी अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ शानदार जीवन व्यतीत करते हैं परंतु उनके पिताजी राधाकांत आज भी अपने गांव में बेहद साधारण जीवन जी रहे हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा एक शानदार जीवन व्यतीत करते हैं परंतु उनके पिताजी सुनील मल्होत्रा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता जी मर्चेंट नेवी में पूर्व कप्तान थे और वह साधारण जिंदगी जी रहे हैं।

बिपाशा बसु

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे हॉट और ग्लैमरस अभिनेत्रियों की लिस्ट में बिपाशा बसु का नाम भी शामिल है। बिपाशा बसु ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और लोग उनके अभिनय के साथ-साथ उनकी खूबसूरती की भी तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं। बिपाशा बासु ने टीवी के मशहूर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई है। बिपाशा बसु के पिताजी का नाम हीरक बसु है जो एक सिविल इंजीनियर हैं। अभिनेत्री के पिताजी फिल्मी दुनिया की चमक-दमक से दूर रहना पसंद करते हैं और वह एक साधारण जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्रियों की लिस्ट में अनुष्का शर्मा का भी नाम शुमार है। फिल्म “रब ने बना दी जोड़ी” से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अनुष्का शर्मा ने डेब्यू किया था और वह अब तक कई हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। अनुष्का शर्मा के पिता जी का नाम अजय कुमार शर्मा है, जो भारतीय सेना के रिटायर्ड ऑफिसर हैं। रिटायरमेंट के बाद अनुष्का शर्मा के पिता जी सिंपल लाइफ जीते हैं।

Related Articles

Back to top button