बॉलीवुड

छोटी उम्र के पति संग रहती हैं ये 5 टीवी एक्ट्रेसेस, जाने कैसी है इनकी मैरिड लाइफ

प्यार एक ऐसी चीज है जो जब होता है तो उम्र, धर्म, जात, रंग, रूप कुछ भी मायने नहीं रखता है। इंसान बस सामने वाले का दिल देखता है। आमतौर पर जब भी कोई लड़की शादी रचाती है तो वो अपने लिए उम्र में बड़ा दूल्हा ही तलाशती है। हमारे समाज में भी यही धारणा है कि पति की उम्र पत्नी से अधिक होना चाहिए। हालांकि प्यार में डूबा दिल ये बात कहां समझता है। अब टीवी की दुनिया की इन मशहूर एक्ट्रेस को ही ले लीजिए। यह सभी उम्र में अपने पति से बड़ी हैं।

भारती सिंह – हर्ष लिम्बाचिया

भारती कॉमेडी की दुनिया में ‘लाफ्टर क्विन’ के नाम से भी जानी जाती हैं। जब वे ‘कॉमेडी सर्कस’ कर रही थी तो हर्ष लिम्बाचिया वहां कॉमेडी स्क्रिप्ट लिखने का काम करते थे। बस इस दौरान दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई। जल्द ये दोस्ती प्यार में बदली और एक लंबे समय के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने 2017 में शादी रचा लीं। हर्ष उम्र में भारती से 8 साल छोटे हैं। हालांकि उम्र का यह फासला आज तक दोनों कपल के बीच में नहीं आया। दोनों एक दूसरे को बेहद प्यार करते हैं।

अर्चना पूरन सिंह – परमीत सेठी

अर्चना पूरन सिंह टीवी और फिल्म दोनों में जाना माना नाम हैं। इन दिनों वे ‘द कपिल शर्मा शो’ में अपनी जबरदस्त हंसी के लिए जानी जाती हैं। अर्चना ने परमीत सेठी से 1992 में शादी रचाई थी। वे अपने पति से उम्र में 7 साल बड़ी हैं। यह एक लव मैरिज थी। शादी के पहले दोनों चार साल तक लिव-इन में भी रहे थे। उस दौरान इनके परिवार और मीडिया वालों ने बहुत कुछ कहा था। हालांकि दोनों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा और वे आज तक एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं।

माही विज – जय भानुशाली

माही विज टीवी इंडस्ट्री में एक जाना पहचाना चेहरा हैं। वे अपने पति जय भानुशाली से उम्र में 2 साल बड़ी हैं। दोनों ने कुछ सालों की रिलेशनशिप के बाद 2011 में शादी रचाई थी। इनके तीन प्यारे बच्चे भी हैं। इनमें से दो को इन्होने गोद लिया था। वहीं तीसरी बच्ची का जन्म पिछले साल ही हुआ था। माही और जय की जोड़ी साथ में बड़ी क्यूत लगती है। इंस्टाग्राम पर भी यह कपल काफी लोकप्रिय है।

किश्वर मर्चेंट – सुयश राय

किश्वर मर्चेंट एक टीवी एक्ट्रेस हैं जिन्हें बिग बॉस में आने के बाद ज्यादा लोकप्रियता मिलने लगी थी। उन्होने साल 2016 में खुद से 8 साल छोटे सुयश राय से शादी रचाई थी। यह शादी इसलिए भी चर्चा में थी क्योंकि किश्वर मुस्लिम हैं जबकि सुयश हिंदू हैं। हालांकि धर्म और उम्र दोनों ही इनके प्यार को कम नहीं कर सका। वर्तमान में यह दोनों एक सुखी कपल हैं।

सनाया ईरानी – मोहित सहगल

‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ से घर घर फेमस हुई सनाया ईरानी ने 2016 में खुद से 2 साल छोटे मोहित सहगल से शादी रचाई थी। सनाया की तरह मोहित भी एक एक्टर हैं। शादी के पहले दोनों ने एक दूसरे को कुछ समय के लिए डेट किया था। उम्र के फासले से इन्हें भी कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Related Articles

Back to top button