बॉलीवुड

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की हो गई थी सगाई, लेकिन 4 महीने बाद टूटा था रिश्ता

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं अभिषेक बच्चन पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय के पति हैं परंतु ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन के जीवन में सबसे पहला प्यार नहीं बल्कि अभिषेक का पहला प्यार बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा करिश्मा कपूर थीं। इन दोनों की प्रेम कहानी के बारे में सारी दुनिया जानती थी। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई भी हो गई थी परंतु इनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया।

आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर एक-दूसरे से कभी बेइंतेहा प्यार करते थे और उन लोगों को भी इन दोनों की जोड़ी बहुत पसंद आती थी। यह दोनों पांच साल से रिलेशनशिप में थे और किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि दोनों का रिलेशनशिप शादी के अंजाम तक नहीं पहुंच पाएगा। दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद सगाई भी की। परंतु अभिषेक और करिश्मा कपूर की शादी नहीं हो पाई।

भले ही अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का रिश्ता टूटने की बात काफी साल पुरानी हो चुकी है परंतु फैंस यह जानने के इच्छुक रहते हैं कि अभिषेक-करिश्मा की सगाई होने के बावजूद भी उनका ब्रेकअप क्यों हुआ? आखिर सगाई टूटने की वजह क्या थी? तो चलिए जानते हैं आखिर इसके पीछे का क्या कारण था।

ऐसा बताया जाता है कि अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। दोनों ने ही एक-दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया। ऐसे में सभी को बेसब्री से दोनों की शादी का इंतजार भी था। उनके परिवार वालों ने भी इस रिश्ते को मंजूरी दे दी लेकिन उनका यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका। धूमधाम से सगाई होने के बावजूद भी यह रिश्ता टूट गया।

दरअसल, अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बच्चन परिवार ने अभिषेक और करिश्मा के रिश्ते का ऐलान किया था। आपको बता दें कि इस दौरान जया बच्चन ने बताया था कि करिश्मा कपूर उनके परिवार की बहू बनने वाली है। इसके बाद बड़े धूमधाम से दोनों सगाई हुई। सभी को यह लग रहा था कि बहुत ही जल्द लोग बॉलीवुड की एक भव्य शादी को देखने वाले हैं परंतु सिर्फ सगाई के 4 महीने बाद ही ये रिश्ता टूट गया। इसकी खबर मीडिया में आग की तरह तेजी से फैल गई थी और कई तरह की बातें लोग करने लगे थे। वैसे दोनों परिवारों में से किसी ने भी इसका कारण आधिकारिक तौर पर नहीं बताया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जया बच्चन यह नहीं चाहती थीं कि करिश्मा कपूर शादी के बाद भी फिल्मों में काम करें। उस समय के दौरान करिश्मा कपूर का करियर ऊंचाइयों पर था और करिश्मा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल थीं। फिल्मों के माध्यम से करिश्मा कपूर की कमाई भी जमकर हो रही थीं।

ऐसा बताया जाता है कि जब अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई हुई थी तो उस दौरान अभिषेक बच्चन की फिल्में फ्लॉप हो रही थीं। उस समय करिश्मा की मां बबीता कपूर अभिषेक बच्चन के फ्लॉप करियर को लेकर काफी परेशान थीं। उन्हें डर था कि कहीं अभिषेक बच्चन का करियर सफल नहीं हुआ तो क्या होगा? उस समय बच्चन परिवार भी आर्थिक परेशानियों से गुजर रहा था। उनका प्रोडक्शन हाउस घाटे में चल रहा था। ऐसी स्थिति में बबीता ने करिश्मा कपूर को अभिषेक से शादी ना करने की सलाह भी दी थी। ऐसा बताया जाता है कि अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का रिश्ता इसी वजह से टूट गया था।

जब करिश्मा कपूर की सगाई अभिषेक बच्चन से टूट गई तो बाद में अभिनेत्री ने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी रचाई। करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दो बच्चे हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा था। ज्यादा समय तक इनकी शादी ना चल सकीय और दोनों ने तलाक लेकर एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया। वहीं दूसरी तरफ साल 2007 में अभिषेक ने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से शादी कर ली। ऐश्वर्या की एक बेटी आराध्या भी है, जो सोशल मीडिया पर छाई रहती है।

Related Articles

Back to top button