बॉलीवुड

फिल्मों के अलावा यहां से अंधाधुंध कमाई करती हैं वाणी कपूर, जानिए कितनी संपत्ति की हैं मालकिन

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा वाणी कपूर को भला कौन नहीं जानता। वाणी कपूर अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी ग्लैमरस अदाओं के लिए भी जानी जाती हैं। वाणी कपूर का जन्म 23 अगस्त 1988 को राजधानी दिल्ली में हुआ था। वाणी कपूर 33 साल की हो चुकी हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से अभिनेत्री वाणी कपूर के जीवन से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि वाणी कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम “शुद्ध देसी रोमांस” फिल्म की थी। उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म में अपने अभिनय से लोगों को दीवाना बना लिया था। वाणी कपूर के पिताजी का नाम शिव कपूर है, जो पेशे से बिजनेसमैन हैं। उनकी माता जी का नाम डिम्पी कपूर है और यह मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव हैं। वाणी कपूर का फिल्म इंडस्ट्री से दूर-दूर तक कोई भी नाता नहीं था। इसके बावजूद भी उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बनाई है।

वाणी कपूर ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से टूरिज्म की पढ़ाई की है और उन्होंने ओबेरॉय होटल्स और रिसॉर्ट में इंटर्नशिप भी की है। वाणी कपूर का बचपन से ही यही सपना रहा था कि वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेत्री बने और अपने इस सपने को साकार करने के लिए उन्होंने मनोरंजन जगत में अपना कदम रखा था। सबसे पहले वाणी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के शो “राजुबेन” से की थी। इसके बाद उन्होंने यशराज बैनर के साथ तीन फिल्मों की डील साइन की।

वाणी कपूर को फिल्म “शुद्ध देसी रोमांस” के लिए ऑडिशन के जरिए चुना गया था। उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग की और आलोचकों के मुंह पर ताले जड़ दिए थे। वाणी कपूर को फिल्म शुद्ध देसी रोमांस के लिए फिल्मफेयर अवार्ड बेस्ट डेब्यु इन फीमेल से भी नवाजा जा चुका है। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा भी नजर आए थे।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने अभिनय के दम पर वाणी कपूर धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ियां लगातार चढ़ती गईं हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, वाणी कपूर 9 करोड़ रूपए की मालकिन हैं। वाणी कपूर फिल्मों के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट के माध्यम से भी अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं। वाणी कपूर का एक “के” मेकअप ब्रांड भी है। इसके साथ ही वह बहुत से स्टेज शो में भी हिस्सा लेती हैं जिनके माध्यम से उनकी कमाई लाखों-करोड़ों में होती है।

आपको बता दें कि दिल्ली में भी वाणी कपूर का घर है। इसके साथ ही उन्होंने एक और शानदार घर खरीदा है। इतना ही नहीं बल्कि वाणी कपूर कई देशों में रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज की मालकिन भी हैं। वाणी कपूर को अच्छी गाड़ियों का भी बेहद शौक है। वैसे वाणी कपूर बहुत ज्यादा अपनी चीजों को सोशल मीडिया पर शेयर करना पसंद नहीं करती हैं। वाणी कपूर ने अपनी पहली फिल्म “शुद्ध देसी रोमांस” से सभी दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया था।

इसके बाद वाणी कपूर ने रणवीर सिंह के साथ “बेफिक्रे” फिल्म में काम किया। वैसे यह फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन इस फिल्म में वाणी ने अपने बोल्ड अवतार से सभी लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया था। इस फिल्म के बाद वाणी कपूर फिल्म “वॉर” का भी हिस्सा बनी थीं, जिसमें उनके द्वारा किए गए काम की लोगों ने खूब सराहना की।

हाल ही में अक्षय कुमार के साथ फिल्म “बेल बॉटम” में वाणी कपूर नजर आईं। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय की पत्नी का रोल प्ले किया है और उनके इस किरदार को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। अभिनेत्री का ऐसा कहना है कि भले ही फिल्म में उनका रोल छोटा सा है परंतु बहुत महत्वपूर्ण है। अब वाणी कपूर रणबीर कपूर के साथ फिल्म “शमशेर” में नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button