बॉलीवुड

धोनी और साक्षी की तस्वीर इंटरनेट पर हुई वायरल, UAE के होटल में किया पुराने दिनों को याद

भारत में बहुत से खेल खेले जाते हैं परंतु सभी खेलों में से क्रिकेट लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। भारत में कई महान क्रिकेट खिलाड़ियों ने जन्म लेकर भारतीय क्रिकेट को बुलंदियों तक पहुंचाया है। उन्हीं खिलाड़ियों में से एक नाम महेंद्र सिंह धोनी का भी आता है। महेंद्र सिंह धोनी का नाम दुनिया भर के महान क्रिकेटरों में गिना जाता है और यह एक कामयाब खिलाड़ी हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी मेहनत और लगन से क्रिकेट की दुनिया में अच्छा खासा नाम कमाया है। एक साधारण इंसान से महान क्रिकेटर बनने के लिए उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पूरी दुनिया में अच्छा खासा नाम कमाया है। वह अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी को भारत का सबसे सफल कप्तान बताया जाता है। भले ही धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं परंतु वह यूएई में होने वाले आईपीएल के लिए वहां पर पहुंच चुके हैं और उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी सिंह और बेटी जीवा भी पहुंच चुकी हैं।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी भले ही सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहते हैं परंतु उनकी पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर अधिक एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है जो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि देश भर में कोरोना वायरस का संकट मंडरा रहा है, जिसकी वजह से आईपीएल 2021 को बीच में ही रोकना पड़ा। इसके पश्चात अब बचे हुए मैच यूएई में करवाया जाएगा। यूएई में बहुत से खिलाड़ी आईपीएल के लिए पहुंच चुके हैं और इनमें से एक चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी हैं, जो अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ वहां पर पहुंचे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

धोनी की पत्नी साक्षी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने बेहतरीन टैग लाइन भी दिया है। दरअसल, साक्षी सिंह ने एक होटल के कमरे की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि “11 साल बाद भी यह कमरा वैसा ही है।” जिसमें आगे चेहरा छुपाते हुए इमोजी भी उन्होंने लगाई है। उनकी इस पोस्ट से यह साफ साफ पता लग रहा है कि जब दोनों की शादी हुई थी तो उस समय के दौरान महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी सिंह हनीमून ट्रिप के दौरान इसी होटल के कमरे में ठहरे थे।

  • साक्षी ने किया एमएस धोनी के वीडियो गेम के प्रति प्यार का खुलासा

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी सिंह की शादी 4 जुलाई 2010 को हुई थी। उन्होंने पिछले महीने ही अपनी शादी के 11 साल पूरे किए थे। काफी लंबे समय से धोनी और साक्षी रिलेशनशिप में थे और आखिर में उन्होंने शादी करने का फैसला ले लिया। शादी के बाद से ही साक्षी सिंह महेंद्र सिंह धोनी के साथ हर जगह रहती हैं और वह कई बार लाइव मैचों के बीच में नजर आ चुकी हैं। वह महेंद्र सिंह धोनी को स्टेडियम में सपोर्ट करते हुए कई बार दिखीं हैं।

बताते चलें कि भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोग्राफी पर बॉलीवुड फिल्म धोनी द अनटोल्ड स्टोरी भी बन चुकी है। इस फिल्म में धोनी का किरदार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था और यह फिल्म हिट साबित हुई।

Related Articles

Back to top button