बॉलीवुडमनोरंजन

अथिया-राहुल और अहान-तानिया की जल्द होगी शादी? पापा सुनील ने किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। हाल ही में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बंधन में बंधे थे, जिनकी तस्वीरें अब तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब अटकले लगाई जा रही है कि जल्द ही बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के घर भी शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं। वो भी एक नहीं बल्कि दो-दो।

अथिया-राहुल और अहान-तान्या की शादी

जी हां… कहा जा रहा है कि सुनील की बेटी अथ‍िया शेट्टी अपने बॉयफ्रेंड क्रिकेटर केएल राहुल के साथ, तो अहान अपनी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ के साथ सात फेरे लेंगे और जिंदगी के सफर को आगे बढ़ाएंगे। मीडिया सूत्रों के मुताबिक, सुनील शेट्टी के घर इस साल दोहरी खुशी आने वाली है। एक्टर के करीबी दोस्त ने एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में इसकी जानकारी दी है और बताया, ‘अथिया-राहुल की शादी 2022 में पक्की है। वहीं अहान भी अपनी गर्लफ्रेंड तान्या से जल्द शादी करना चाहते हैं, जो इसी साल हो सकती है।’

पापा सुनील ने दिया ऐसा रिएक्शन

ऐसी खबरें आने के बाद सुनील शेट्टी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुनील शेट्टी ने आथिया और अहान की शादी की खबरों का खंडन किया है और कहा कि, दोनों की शादी की खबरें पूरी तरह से निराधार है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, ‘एक आर्टिकल देखा। कह नहीं सकता कि दुखी होना है या खुश होना है। किसी भी फैक्ट वेरिफाई करने से पहले ‘स्कूप’ करने की जरूरत को नहीं समझ सकते। इस तरह की गैरजिम्मेदाराना रिपोर्टिंग पत्रकारिता की विश्वसनीयता को ठेस पहुंचाती है।’

लंबे समय से हैं दोनों का रिलेशन

बता दें अथ‍िया और केएल राहुल के रिलेशनश‍िप की खबरें पिछले काफी समय से है। अथिया के बर्थडे पर ही राहुल ने अपने रिश्ते को ऑफ‍िश‍ियल किया था। इसके बाद से अथ‍िया भी सोशल मीड‍िया पर अपने रिलेशन को लेकर ओपन हुईं। वहीं दूसरी ओर अहान शेट्टी लंबे समय से तान्या श्रॉफ संग रिलेशन में हैं। दोनों अक्सर ही अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

Related Articles

Back to top button