अजब ग़जब

शादी के 1महीने बाद फूल गया पेट, पति ने पूछा तो बोली गैस की समस्या है, तीसरे महीने हो गई डिलीवरी

शादी कर के घर बसाने का सपना हर लड़का देखता है। हर किसी को जीवन में एक हरे भरे परिवार की जरूरत होती है। जब लड़के का शादी का सपना पूरा हो जाता है तो अगला सपना पिता बनने का होता है। बीवी के प्रेग्नेंट होने की खबर सुनते ही उसके मन में लड्डू फूटने लगते हैं। वह अपनी होने वाली संतान को गोद में खिलाने का सपना देखने लगता है। सामान्यतः पिता बनें के लिए पति को शादी के बाद कम से कम 9 महीने का इंतजार करना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलान जा रहे हैं जो शादी के 3 महीने बाद ही पिता बन गया। उसकी नई नवेली पत्नी ने शादी के तीन महीने बाद बेटे को जन्म दे दिया।

यह अजीब मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का बताया जा रहा है। यहां मोहन नगर के एक युवक की शादी लोहियानगर की रहने वाली एक लड़की से 18 मार्च को हुई थी। शादी के समय दूल्हा अपनी दुल्हन से बहुत खुश था। फिर परिवार नई नवेली दुल्हन को अपने घर ले आया और सभी हंसी खुशी से रहने लगे। लेकिन कुछ दिनों बाद दुल्हन का पेट बाहर निकलने लगा। ये देख देवरानी-जेठानी ने कई सवाल किए। हालांकि दुल्हन ने कोई न कोई बहाना बनाकर बात टाल दी।

शादी को एक महिना हो गया। पत्नी ने पति से कहा कि वह गर्भवती है। यह खबर सुन पति खुशी से झूम उठा। वह अपनी गर्भवती पत्नी का अच्छे से ध्यान रखने लगा। कोरोना की वजह से वह क्लीनिक नहीं जा पाया, इसलिए ऑनलाइन ही डॉक्टरों से प्रेंग्नेंसी की सलाह लेता रहा।

देखते ही देखते दूसरा महिना आ गया। पत्नी का पेट और भी बढ़ा दिखने लगा। यह देख पति को शक हुआ और उसने बीवी से इस बढ़ते पेट का राज जानना चाहा। हालांकि पत्नी ने गैस की समस्या बता कर पति को बेवकूफ बना दिया। अब तीसरा महिना भी शुरू हो गया। पत्नी के पेट में अचानक दर्द उठने लगा। ऐसे में पति अपनी बीवी को डॉक्टर के पास ले गया। यहां जब उसका अल्ट्रासाउंड हुआ तो सारी पोलपट्टी खुद गई।

doctor

डॉक्टर ने पति को बताया कि उसकी बीवी बीते 8 महीनों से प्रेग्नेंट है। उसकी डिलीवरी कभी भी हो सकती है। ये सच्चाई जान पति को अपने कानों पर यकीन नहीं हुआ। उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है। बीवी के पेट में जो बच्चा है वह उसका नहीं बल्कि किसी और का है। उधर पति ने जब परिवार को ये बात बताई तो वे लोग भी हैरान हो गए।

इसके बाद नई नवेली दुल्हन ने शादी के तीन महीने बाद ही एक बेटे को जन्म दे दिया। युवक को ये बात हजम नहीं हुई। शादी के 3 महीन के अंदर ही डिलीवरी कैसे हो गई। ऐसे में पति ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ धोखाधड़ी केस ठोक दिया। यह केस गाजियाबाद जिला अदालत में दायर हुआ है। अब देखना ये होगा कि इस मामले पर जज अपना क्या फैसला सुनाते हैं।

वैसे यदि इस शख्स की जगह आप होते तो अपनी पत्नी के बेटे को अपनाते या उसे छोड़ देते?

Related Articles

Back to top button