विशेष

‘बचपन का प्यार’ भूल नहीं सके IPS वृंदा शुक्ला और अंकुर अग्रवाल, 15 साल की दोस्ती के बाद की शादी

इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘बचपन का प्यार’ गाना बहुत चल रहा है। आईपीएस अंकुर अग्रवाल व वृंदा शुक्ला की लव स्टोरी भी इस गाने से काफी हद तक मिलती जुलती है। इन दोनों ने भी अपने बचपन के प्यार को नहीं भुलाया और शादी कर घर बसा लिया। इनकी प्रेम कहानी भी किसी फिल्म की स्टोरी से कम नहीं है। इस प्रेम कहानी में आपको बचपन का साथ, किस्मत का कनेक्शन और युवाओं को प्रेरित करने वाली कामयाबी समेत सबकुछ मिल जाएगा।

आईपीएस अंकुर अग्रवाल व वृंदा शुक्ला उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस हैं। फिलहाल दोनों की पोस्टिंग नोएडा में है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस थाने में वृंदा शुक्ला डीसीपी महिला सुरक्षा के पद पर हैं तो वहीं अंकुर अग्रवाल एडीसीपी सेंट्रल नोएडा पद पर कार्यरत हैं। पोस्ट के हिसाब से वृंदा अंकुर की बॉस हैं।

आईपीएस अंकुर अग्रवाल बताते हैं कि वे बड़े भाग्यशाली हैं जो इन्हें अपने बचपन के प्यार वृंदा शुक्ला से शादी करने का मौका मिला। अंकुर और वृंदा मुख्य रूप से हरियाणा के अंबाला के रहने वाले हैं। यहाँ दोनों ने अपना बचपन साथ में बिताया। फिर कब ये दोस्ती प्यार में बदल गई पता नहीं चला। दोनों ने अंबाला कैंट के कॉन्वेंट जीसस एंड मैरी स्कूल में नौवीं तक साथ में पढ़ाई की। अंकुर का परिवार अंबाला सिटी में जबकि व वृंदा का अंबाला कैंट क्षेत्र में रहता है।

स्कूल खत्म होते ही वृंदा शुक्ला आगे की पढ़ाई करने अमेरिका चली गई। यहां पढ़ाई पूरी हुई तो अमेरिका में ही उन्हें जॉब मिली गई। वहीं अंकुर ने इंडिया में ही रहकर इंजीनियरिंग की और बंगलुरू की कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर जॉब करने लगे। फिर अंकुर की कंपनी ने उनका अमेरिका ट्रांसफर कर दिया। ऐसे अंकुर और वृंदा एक बार फिर मिल गए।

यहां अमेरिका में जॉब के साथ दोनों ने यूपीएससी की तैयारी स्टार्ट कर दी। इस दौरान दोनों की दोस्ती और भी गहरी हो गई। भारत वापस आकार दोनों ने एग्जाम दी जिसमें असफल रहे। लेकिन इसे असफलता से हार न मानते हुए वे मेहनत करते रहे। 2014 में वृंदा शुक्ला ने यूपीएससी परीक्षा क्रेक कर ली और नागालैंड कैडर ज्वाइन किया। वहीं अंकुर अग्रवाल ने 2016 में यूपीएससी परीक्षा पास कर उत्तर प्रदेश कैडर ज्वाइन किया।

दोनों आईपीएस तो बन गए लेकिन इनके बीच की दूरियाँ भी बढ़ गई। एक यूपी में था तो दूसरी नागालैंड में थी। हालांकि बाद में वृंदा कैडर चेंज कर यूपी आ गई। दोनों जनवरी 2020 से बतौर नोएडा में डीसीपी व एडीसीपी अपनी सर्विस दे रहे हैं। दोनों ने 9 फरवरी 2019 को शादी रचाई थी। पहले तो दोनों के परिजन कास्ट अलग होने के चलते नहीं माने थे, लेकिन बाद में उन्होंने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था।

13 मार्च 1989 को हरियाणा के अंबाला कैंट के आईडी शुक्ला के घर पैदा हुई वृंदा शुक्ला का बीए (अर्थशास्त्र, अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन, फ्रेंच साहित्य) है। उनकी फैमिली पंचकुला में रहती है। वे 22 दिसम्बर 2018 से ये एसपी रैंक की अधिकारी के रूप में सर्विस कर रही हैं।

वहीं अंकुर अग्रवाल 24 दिसम्बर 1988 को सीपी अग्रवाल के घर पैदा हुए थे। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में स्थित बिट्स पिलानी से इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने के बाद वे यूपीएससी क्लियर कर मथुरा में एसीपी के रूप में सर्विस करने लगे। फिलहाल वे नोएडा में पोस्टेड हैं।

Related Articles

Back to top button