बॉलीवुड

अनुष्का शर्मा की ‘चूड़ा सेरिमनी’ तस्वीर हुई वायरल, अभिनेत्री की आंखें दिखी नम, Unseen Picture

बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां से कोई ना कोई नई ताजा खबर निकल कर सामने आती रहती है। वैसे देखा जाए तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी खूबसूरत जोड़ियां हैं जो विवाह के बंधन में बंध चुके हैं परंतु कुछ सितारों की शादियां ऐसी रही हैं जो हर किसी के दिल में बस गई है। इन्हीं में से एक शादी बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की हुई।

लोगों को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी बहुत पसंद आती है। इन दोनों की प्रेम कहानी, शादी और शादी के बाद अब तक का उनका जीवन लोगों को बहुत अच्छा लगा है। यह दोनों ही अपने परिवार और अपने करियर को बखूबी तरीके से संभाल रहे हैं जो लोगों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सबसे प्यारे भारतीय सेलिब्रिटी कपल में से एक माने जाते हैं। इस खूबसूरत जोड़ी ने हर कठिन परिस्थिति का सामना एक साथ मिलकर बहुत ही मजबूती के साथ किया। यह दोनों हर उतार-चढ़ाव में एक-दूसरे का पूरा साथ दे रहे हैं। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक-दूसरे को कई सालों तक डेट किया और आखिर में 11 दिसंबर 2017 को दोनों ने शादी कर ली।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के बाद दोनों एक बच्ची “वामिका कोहली” के माता-पिता बने। दोनों एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत करना बहुत पसंद करते हैं। फिलहाल, अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं परंतु अक्सर वह किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। शादी के बाद जब अनुष्का और विराट की तस्वीरें सामने आई तो हर कोई हैरत में पड़ गया। इन तस्वीरों में दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

हाल ही में अनुष्का शर्मा की शादी की एक और खूबसूरत और अनदेखी तस्वीर सामने आई है, जो शायद ही अब तक लोगों की नजरों से दूर थी। अनुष्का शर्मा की “चूड़ा सेरिमनी” की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जो फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की जो तस्वीर वायरल हो रही है उस तस्वीर में अभिनेत्री के भाई कर्णेश भी नजर आ रहे हैं। वहीं अनुष्का शर्मा सामने बैठी हुई दिख रही हैं। कर्णेश को पुजारी के निर्देशों का पालन करते हुए देखा जा सकता है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने पीले रंग का सूट और लाल रंग का दुपट्टा ओढ़ा हुआ है। इस तस्वीर को देखने के बाद यह मालूम होता है कि अनुष्का शर्मा थोड़ी इमोशनल नजर आ रही हैं।

वहीं उनके भाई कर्णेश भी गंभीर हैं। इस दौरान अनुष्का शर्मा की आंखें नम दिख रही हैं। उन्होंने भी कुछ ऐसा ही अनुभव किया जो हर दुल्हन अपनी शादी के दौरान करती है। चाहे कोई सेलिब्रिटी हो या आम लड़की, शादी के समय हर किसी के लिए यह भावुक क्षण होता है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर जमकर वायरल हो रही है और फैंस अपना जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

अगर हम अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री बहुत ही जल्द नेटफ्लिक्स की एक ओरिजिनल सीरीज को प्रोड्यूस करते हुए नजर आने वाली हैं। अनुष्का शर्मा आखिरी बार 2018 में रिलीज हुई फिल्म “जीरो” में नजर आई थीं। इस फिल्म में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ वह दिखी थीं।

Related Articles

Back to top button