अजब ग़जब

मुस्लिम लड़की ने की हिंदू लड़के से शादी, मजहब की दीवार तोड़ मंदिर में लिए 7 फेरे, नाम-धर्म भी बदला

कहते हैं प्यार में सबसे ज्यादा ताकत होती है। अपने प्यार को हासिल करने के लिए लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसके लिए वे समाज, परिवार सभी से बैर ले लेते हैं। इन्हें मिलने से उंच – नीच, अमीरी – गरीबी और यहां तक कि जात – धर्म की दीवार भी नहीं रोक पाती है। अब बिहार के बेगूसराय जिले का यह मामला ही ले लीजिए। यहाँ एक मुस्लिम लड़की ने मजहब की दीवार को तोड़कर हिंदू लड़के से शादी रचा ली। अपने प्रेमी के साथ सात जन्मों का साथ निभाने के लिए लड़की ने अपने परिवार से भी नाता तोड़ लिया। इतना ही नहीं शादी के बाद लड़की ने अपना धर्म भी बदला और मुस्लिम से हिंदू बन गई। चलिए इस अजब गजब प्रेम कहानी को विस्तार से जानते हैं।

ये अनोखी प्रेम कहानी बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल क्षेत्र के मंदिर में अपने सुखद अंत पर पहुंची। यहां शुक्रवार को चांद बीवी नाम की मुस्लिम लड़की ने अपने हिंदू प्रेमी राजीव पासवान के साथ सात फेरे लेकर विवाह सम्पन्न किया। ये पूरी शादी हिंदू रीति रिवाजों से ही हुई। इस दौरान चांद बीवी ने शादी के बाद अपना नाम बदलकर हिंदूं संस्कृति के अनुसार चंदा रख लिया। अब इस कपल की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर सुर्खियों का विषय बनी हुई है। हालांकि ये शादी करना दोनों के लिए इतना आसान भी नहीं था।

चांद बीवी और राजवी की पहली मुलाकात 2016 में बलिया जिले के डिजनीलैंड मेले में हुई थी। दोनों को पहली नजर में ही प्यार हो गया था। शुरुआत में दोनों की दोस्ती हुई, फिर धीरे धीरे बात प्यार मोहब्बत तक जा पहुंची। दोनों ने अब साथ जीने और साथ मरने की कसमें खा ली। कपल जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधना चाहता था, लेकिन लड़की का परिवार बीच में रोड़ा बनकर खड़ा था।

23 अगस्त को राजीव अपनी प्रेमिका चांद बीवी से मिलने उसके घर गया था। लड़की के घरवालों ने उसे देख लिया और जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उन्होंने उसे पुलिस को सौंप दिया। उधर लड़की ने इस बात से दुखी होकर जहर खा लिया। जैसे तैसे उसे अस्पताल में एडमिट किया गया। होश आते ही वह बोली कि शादी करेगी तो सिर्फ राजीव से वरना अपनी जान दे देगी। इसके बाद बजरंग दल और स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को उसकी शादी राजीव से करवा दी। शादी के बाद दोनों बहुत खुश हैं।

ऐसी भी जानकारी सामने आई है कि चांद बीवी ने अपने प्यार की खातिर नाम बदलने के साथ साथ अपना धर्म भी बदल लिया है। उसने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म कबूल कर लिया है। अब ये लव स्टोरी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग लड़की के प्यार और हिम्मत की काफी तारीफ कर रहे हैं।उधर विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय सह संयोजक शुभम भारद्वाज ने कपल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने शनिवार को जिला प्रशसान के पास जाकर दोनों की सुरक्षा की मांग रख दी। सूत्रों की माने तो चांद बीबी को उसके रिश्तेदार बहुत परेशान कर रहे थे। इसलिए पुलिस सुरक्षा मांगी गई है।

Related Articles

Back to top button