बॉलीवुड

जानें कितनी है संपत्ति की मालकिन हैं रानू मंडल, जी रही है आलीशान Lifestyle

गरीबी के दलदल से उठी रानू मंडल की कुल संपत्ति कितनी है, आकड़ा देख पैरों तले जमीन खिसक जाएगी

हुनर एक ऐसी चीज है जिसके दम पर आप अपनी किस्मत पलट सकते हैं। अब संगीत की दुनिया को ही ले लीजिए। यहां गुमनाम गलियों से निकलकर एक से बढ़कर एक सिंगर आए और सफलता का स्वाद चखते चले गए। कोई स्ट्रगल कर धीरे धीरे आगे बढ़ा तो कोई सिंगिंग रियलिटी शो का हिस्सा बन फेमस हो गया। फिर आज के सोशल मीडिया के जमाने में कुछ लोग इंटरनेट पर वायरल होकर भी फेमस हो गए। रानू मंडल भी एक ऐसी सिंगर है जो गरीबी के दलदल से उठकर अमीरी की गली में आई थी।

Ranu Mondal

कुछ समय पहले रानू मंडल का नाम हर मीडिया चैनल पर छाया हुआ था। रानु एक जमाने में स्टेशन पर बैठकर गाना गाती थी और आते जाते लोगों से पैसे मांगती थी। फिर एक दिन जब वह स्टेशन पर बैठकर लता मंगेशकर का गाना गुनगुना रही थी तो वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस गाने ने उन्हें रातोंरात इतना फेमस कर दिया कि उन्हें बॉलीवुड की म्यूजिक इंडस्ट्री में एंट्री मिल गई। ऐसे में आज हम आपको स्टेशन पर कभी गाना गाने वाली रानू मंडल की कुल संपत्ति बताने जा रहे हैं।

Ranu Mondal

रानू मंडल एक बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वे गरीबी के दलदल में इस कदर फंसी हुई थी कि उनके पास रहने को घर तक नहीं था। ऐसे में वे रेलवे स्टेशन पर रहा करती थी। एक दिन वह रेलवे स्टेशन पर बैठे-बैठे लता मंगेशकर का गाना ‘प्यार का नगमा’ गुनगुना रही थी।

Ranu Mondal

इस दौरान एक राह चलते शख्स ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह वीडियो जल्द ही वायरल हो गया जिसे फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने भी देखा। ऐसे में संगीतकार हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल की जानकारी निकाली और उन्हें बॉलीवुड में अपनी फिल्म में एक गाना ‘तेरी मेरी कहानी’ गाने का मौका दिया।

ranu mondal

इसके बाद रानू मंडल काफी फेमस हो गई थी। वह कई रियलिटी शोज में भी आई थी। लेकन फिर वह अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गई। लोगों ने उन्हें भाव देना बंद कर दिया। इसकी एक वजह उनका अपने फैंस के साथ रुड व्यवहार करना भी था। इससे उनकी नेगेटिव पब्लिसिटी हुई और लोगों ने उन्हें काम देना बंद कर दिया।

ranu mondal

फिलहाल वे फिल्म इंडस्ट्री का कोई भी प्रोजेक्ट नहीं कर रही हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर उनका कुछ समय पहले छत्तीसगढ़ के रहने वाले सहदेव दिरदो का चर्चित सॉन्ग ‘बचपन का प्यार’ गाते हुए एक वीडियो जरूर सामने आया था।

Ranu

रानू मंडल को जब थोड़े समय के लिए जो फेम मिली उस दौरान उन्होंने बहुत पैसा कमाया था। उन्हें बॉलीवुड में गाना गाने के लिए अच्छी खासी फीस भी मिली थी। अपनी लोकप्रियता के चरम दिनों पर उनकी इनकम के और भी सोर्स बढ़ गए थे। हालांकि रानू मंडल ने इस दौरान कितनी कमाई की इसका अंदाजा लगा पाना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन हम आपको उनकी एक अंदाजन कुल संपत्ति के बारे में जरूर बात सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रानू मंडल की कुल संपत्ति लगभग ₹700000 है। अब देखना ये होगा कि भविष्य में वे अपनी संपत्ति को और बढ़ाती हैं या घटाती हैं।

Related Articles

Back to top button