74 वर्ष की वृद्ध महिला ने एक नहीं, दो बच्चों को दिया जन्म, बन गया अद्भुत विश्व रिकॉर्ड
शादी के 54 साल बाद 74 साल की उम्र में महिला ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

मां बनने का सुख एक महिला के अलावा और कोई नहीं जान सकता। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं भारतीय संस्कृति में मां का स्थान सर्वोपरि है। हर व्यक्ति की पहली गुरु मां ही होती है और वह अपने संतान में संस्कारों का बीज रोपण करती है। माँ ऐसी होती है जो अपने बच्चों का दर्द और मन की आवाज बिन बताए ही सुन लेती है। अगर कोई महिला पहली बार मां बनती है तो वह पल उसके जीवन का सबसे बड़ी ख़ुशी वाला बन जाता है। अगर किसी महिला को मां बनने का सौभाग्य प्राप्त होता है तो वह समय दुनिया में सबसे बेहतरीन एहसास वाला होता है।
अक्सर देखा गया है कि शादी के बाद सभी महिलाएं जल्द से जल्द मां बनना चाहती हैं। बहुत सी महिलाएं जल्दी मां बन जाती हैं तो कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जो 45-48 वर्ष तक बच्चों को जन्म दे पाती हैं। उसके बाद उनके अंडाशय में अंडाणु बनना बंद हो जाता है, जिसकी वजह से बच्चे की उत्पत्ति नहीं हो पाती है। इसी बीच एक ऐसा मामला आया है जिसने विज्ञान को भी आश्चर्यचकित कर दिया है। दरअसल, 74 साल की एक वृद्ध महिला ने एक नहीं, बल्कि 2 जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। इस अद्भुत चमत्कार के बारे में जानकर हर कोई आश्चर्यचकित हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मां बनने वाली महिला का नाम एरामती मंगयाम्मा और उनके पति राजा राव हीरा है। एरामती मंगयाम्मा और राजाराव गुंटूर के नेलापारथीपाडु इलाके में रहते आए हैं और उनका विवाह 22 मार्च 1962 को हुआ था। ऐसा बताया जा रहा है कि जब दोनों की शादी के कई वर्ष बीत गए तो भी उनकी कोई भी संतान नहीं हुई। इन दोनों ने चारों तरफ से बहुत कोशिश की परंतु उसके बावजूद भी उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।
ऐसी स्थिति में एरामती मंगयाम्मा और राजाराव काफी निराश हो गए थे और उन्होंने संतान प्राप्ति की आस भी छोड़ दी थी परंतु ऐसा कहा जाता है ना कि भगवान के घर देर है, पर अंधेर नहीं। शादी के 54 साल बाद 74 साल की आयु में महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि ज्यादा उम्र में मां बनने का यह विश्व रिकॉर्ड बनने जा रहा है। यह खबर सुनने के बाद सभी लोग हैरान हो रहे हैं।
वैसे देखा जाए तो 74 साल की उम्र में मां बनना किसी चमत्कार से कम नहीं है। शादी के सालों बाद इस कपल के साथ मानो चमत्कार ही हो गया है। आपको बता दें कि अगर किसी दंपत्ति को संतान नहीं होती है तो इसके लिए आईवीएफ तकनीकी का सहारा लिया जाता है, जो बेहद कारगर भी साबित होता है। इस महिला ने भी आईवीएफ का ही सहारा लिया और इसकी सहायता से 74 साल की आयु में दो बच्चों को जन्म दिया। बता दें उनके दोनों बच्चे ऑपरेशन के द्वारा हुए।
डॉक्टर का ऐसा बताना है कि दोनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। डॉक्टर ने कहा कि इस तरह का केस बहुत मुश्किल से आता है और ऑपरेशन करना भी बहुत मुश्किल हो जाता है। डॉक्टर ने आगे बताया कि महिला और बच्चों को सही सलामत रखना सबसे बड़ी चुनौती थी परंतु अब महिला और दोनों बच्चे फिलहाल एकदम स्वस्थ हैं।