बॉलीवुड

जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं शहनाज गिल, एक इंस्टा पोस्ट के लिए लेती हैं लाखों रुपए

गुरुवार को टीवी के जाने-माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला 40 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़ कर चले गए, जिसके बाद से ही दिवंगत अभिनेता के परिजन और करीबी लोग सदमे में हैं। इसी बीच सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल का नाम भी खूब सुर्खियों में छाया हुआ है। ऐसा बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ की मृत्यु के बाद शहनाज गिल पूरी तरह से टूट चुकीं हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल “बिग बॉस 13” के दौरान एक-दूसरे के बहुत करीब आ गए थे और इन दोनों की जोड़ी को फैंस ने बहुत पसंद किया था। इसी वजह से लोगों ने इनका नाम “सिडनाज” रख दिया था परंतु अब सिडनाज की जोड़ी टूट चुकी है। अब शहनाज़ के जीवन को फैंस और भी ज्यादा नजदीक से देखना चाह रहे हैं। शहनाज़ गिल की निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल जिंदगी तक, इस समय के दौरान चर्चा में बनी हुई है।

27 जनवरी 1993 को चंडीगढ़ में जन्मी शहनाज गिल एक पंजाबी अभिनेत्री होने के साथ-साथ मॉडल डांसर भी हैं। उन्होंने “बिग बॉस 13” में हिस्सा लिया था और यहीं से अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी केमिस्ट्री बनी थी, जो लोगों को बहुत ज्यादा पसंद भी आई थी। बिग बॉस सीजन 13 के बाद शहनाज की लोकप्रियता में बहुत अधिक इजाफा देखने को मिला था।

एक पंजाबी मध्यम वर्ग सिख परिवार में जन्म लेने वाली शहनाज गिल ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और धीरे-धीरे वह एक पंजाबी अभिनेत्री के रूप में मशहूर हो गईं। शहनाज गिल साल 2015 में पहली बार एक संगीत वीडियो में नजर आई थीं। वह वीडियो गुरविंदर बराड़ द्वारा बनाई गई थी। इस वीडियो का नाम शिव दी किताब था। उसके बाद वह कई सारी म्यूजिक वीडियो में नजर आईं। वह यारी (गुरु), यस बेबी (गैरी संधू), लाख लाहनता (रवनीत सिंह) में नजर आ चुकी हैं।

आपको बता दें कि शहनाज गिल कंवर चंचल द्वारा बनाई गई म्यूजिक वीडियो “मजे दी जत्ती” में भी नजर आ चुकी हैं। इस वीडियो के माध्यम से उन्हें अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल हुई थी। उन्होंने अपने करियर के दौरान अच्छी खासी प्रसिद्धि हासिल की। आज शहनाज गिल को ज्यादातर सभी लोग जानते हैं। यह किसी के परिचय की मोहताज नहीं हैं। इतना ही नहीं बल्कि शहनाज गिल करोड़ों की संपत्ति की मालकिन भी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

अगर हम शहनाज गिल की संपत्ति के बारे में बात करें तो रिपब्लिक वर्ल्ड डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के अनुसार, शहनाज गिल 30 मिलीयन यानी तीन करोड़ रुपए की कुल संपत्ति की मालकिन हैं। शहनाज गिल इवेंट्स का प्रमोशन भी करती हैं, जिसके लिए वह अच्छी खासी मोटी रकम फीस के रूप में लेते हैं।

शहनाज गिल सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और यह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट करने के लिए 8 लाख रूपए की भारी-भरकम रकम वसूल करती हैं। अगर हम शहनाज गिल के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मिला कर बात करें तो औसतन 10 लाख रुपए चार्ज करती हैं। शहनाज गिल को गाड़ियों का भी शौक है। हाल ही में उन्होंने mercedes-benz S गाड़ी खरीदी थी।

Related Articles

Back to top button