बॉलीवुड

52 साल की उम्र में भी भाग्यश्री जी रही हैं ऐसी लाइफ और बेटी तो लगती है माँ से भी खूबसूरत : देखें तस्वीरें

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा भाग्यश्री को भला कौन नहीं जानता। भाग्यश्री एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों के दिलों में एक अलग ही जगह बनाई है। भाग्यश्री ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत “मैंने प्यार किया” फिल्म से की थी, जिसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीता है। भाग्यश्री हिंदी फिल्मों के अलावा कन्नड़, मराठी, तेलुगू और भोजपुरी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

भाग्यश्री ने सलमान खान के साथ फिल्म “मैंने प्यार किया” में अपने मासूमियत और सादगी भरे अंदाज से सभी लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में लोगों ने भाग्यश्री के अभिनय की खूब तारीफ की थी। फिलहाल में लंबे समय से भाग्यश्री बड़े पर्दे से दूर हो चुकी हैं परंतु उन्होंने कुछ फिल्मों के माध्यम से अपने चाहने वालों के दिलों में एक खास जगह बनाई है।

आपको बता दें कि भाग्यश्री का जन्म 23 फरवरी 1969 को मुंबई में हुआ था। भाग्यश्री 52 साल की हो चुकी हैं परंतु इस उम्र में भी वह बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। अब भी भाग्यश्री को देखने के बाद कोई यह अंदाजा नहीं लगा सकता कि अभिनेत्री के उम्र इतनी ज्यादा हो चुकी है। आज भी यह खूबसूरती के मामले में आज कल की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं।

सलमान खान के साथ फिल्म “मैंने प्यार किया” से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री ने काफी लंबे समय बाद वापसी की है। वहीं उनके बेटे अभिमन्यु दासानी बॉलीवुड में कदम रख चुके हैं और अब उनकी बेटी अवंतिका दासानी भी सुर्खियों में छाई हुई हैं।

भाग्यश्री ने जब सलमान खान के साथ 90 के दशक में “मैंने प्यार किया” फिल्म में नजर आई थीं तो उस समय के दौरान अभिनेत्री की खूबसूरती के चर्चे हर तरफ हुआ करते थे। मैंने प्यार किया फिल्म के दौरान भाग्यश्री हिमालय के साथ रिलेशनशिप में थीं और उनसे शादी करने के के बाद उन्होंने कुछ फिल्मों और धारावाहिकों में काम किया।

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि भाग्यश्री काफी लंबे समय पर्दे से दूर रहने के बाद अब फिल्म “थलाइवी” और “राधे श्याम” से वापसी करने वाली हैं। उनकी वापसी से उनका परिवार भी सुर्खियों में छाया हुआ है। बता दें कि भाग्यश्री के बेटे को सब “मर्द को दर्द नहीं होता” फिल्म से जान चुके हैं। अब उनकी बेटी अवंतिका दासानी भी सुर्खियों में छाई हुई हैं।

मशहूर अदाकारा भाग्यश्री की बेटी अवंतिका सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के बीच साझा करती रहती हैं, जिनको फैंस बेहद पसंद करते हैं। जैसा कि आप सभी लोग इन तस्वीरों में देख सकते हैं, भाग्यश्री की बेटी अवंतिका अपनी मां की तरह ही खूबसूरत हैं। अगर आप दोनों को एक साथ देखेंगे तो यह दोनों मां-बेटी कम और बहनें ज्यादा लगती हैं।

खबरों के अनुसार भाग्यश्री की बेटी अवंतिका की उम्र 25 साल की है परंतु भाग्यश्री को अगर कोई भी देखेगा तो यह नहीं कह सकता कि उनके बच्चे इतने बड़े हैं। आज भी भाग्यश्री खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं हैं।

आपको बता दें कि भाग्यश्री की बेटी अवंतिका काफी टैलेंटेड भी हैं। वह डांसर भी हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मार्शल आर्ट्स के वीडियोस शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं बल्कि वह सैटर्डे आर्ट क्लास NGO से भी जुड़ी हुई हैं।

अवंतिका को घूमने-फिरने का भी बेहद शौक है। वह अपनी मां भाग्यश्री के साथ की तस्वीरें फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। आपको बता दें कि भाग्यश्री रॉयल परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर हिमालय से विवाह किया था।

आपको बता दें कि भाग्यश्री की शादी के बाद उन्होंने अपने बेटे अभिमन्यु को जन्म दिया था। उसके बाद अवंतिका का जन्म हुआ था यानी अवंतिका से अभिमन्यु बड़े हैं।

Related Articles

Back to top button