नीरज चोपड़ा ने पहला हवाई यात्रा करवा कर माँ बाप का सपना किया पूरा, फिर कही दिल छू लेने वाली बात
नीरज चोपड़ा का नाम पूरे देश में जोरों-शोरो के साथ गूंज रहा है क्योंकि उन्होंने हाल ही में टोक्यो ओलंपिक 2020 में जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीतकर करोड़ों भारतीयों को गौरवान्वित करने का कार्य किया है। आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा द्वारा जीता गया यह गोल्ड भारत के लिए एकमात्र गोल्ड है और आज तक ओलंपिक के इतिहास में अन्य कोई भारतीय जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) में स्वर्ण पदक नहीं जीत पाया है।
टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा सोशल मीडिया पर सबके चहेते हीरो बन चुके हैं और इसी के साथ में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट भी बन गए हैं। इसी बीच टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा का एक और सपना पूरा हो गया है। उन्होंने शनिवार को एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। नीरज चोपड़ा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक चार्टर्ड फ्लाइट में अपने माता-पिता के साथ की तस्वीर शेयर की है।
नीरज चोपड़ा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह अपने माता-पिता के साथ नजर आ रहे हैं और वह एक चार्टर्ड फ्लाइट में हैं। इस तस्वीर में नीरज चोपड़ा के चेहरे पर खुशी साफ साफ नजर आ रही है। उन्होंने तस्वीर शेयर करने के साथ ही कैप्शन में यह लिखा है कि “आज जिंदगी का एक सपना पूरा हुआ जब अपने मां-पापा को पहली बार फ्लाइट में बैठा पाया। सभी की दुआ और आशीर्वाद के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।”
A small dream of mine came true today as I was able to take my parents on their first flight.
आज जिंदगी का एक सपना पूरा हुआ जब अपने मां – पापा को पहली बार फ्लाइट पर बैठा पाया। सभी की दुआ और आशिर्वाद के लिए हमेशा आभारी रहूंगा ?? pic.twitter.com/Kmn5iRhvUf
— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) September 11, 2021
नीरज चोपड़ा द्वारा शेयर की गई यह तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं और इन तस्वीरों को देखकर लोग अपनी अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके माता-पिता की सेवा भाव को भी सराहा जा रहा है। बता दें कि टोक्यो से लौटने के बाद नीरज काफी व्यस्त हो चुके हैं और वह लगातार अलग-अलग स्थानों पर सम्मान कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं जिसकी वजह से वह अपने परिवार को भी समय नहीं दे पा रहे हैं। पिछले महीने उन्होंने कहा था कि वह अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करने के लिए 2021 में होने वाले कई टूर्नामेंटों में हिस्सा नहीं लेंगे। परंतु 2022 में एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेंगे।
बताते चलें कि नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का पहला गोल्ड जीतकर इतिहास रचा है। उन्होंने 87.58 मीटर का थ्रो करते हुए भारत को पहली बार एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल दिलवाया है। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में कुल 7 मेडल जीते थे, जो उसका अब तक का ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा अब स्टार बन चुके हैं। उनका सम्मान देश का हर व्यक्ति कर रहा है। महज 23 साल के नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद देश भर से उनको बधाइयां मिल रही हैं। सभी नीरज चोपड़ा के इस कारनामे के लिए उनको सलाम कर रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद लगातार नीरज चोपड़ा खबरों में बने हुए हैं और हर तरफ उन्ही को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं।