धार्मिक

राशिफल 10 नवंबर: आज इन 4 राशि वालों का भाग्यशाली रहेगा दिन, नौकरी में तरक्की के बन रहे योग

आज हम आपको गुरुवार 10 नवंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 10 नवंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। खर्चों में कमी आएगी। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी से अगर किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है, तो उसे दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। बातचीत से यह संभव है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। आप अपने सभी कामों का मन मुताबिक पूरे करेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको कामकाज के सिलसिले में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं। कुछ मामलों में मन मारकर समझौता करना पड़ सकता है। किसी कानूनी कार्यवाही को लेकर आज आप कुछ तनाव में रहेंगे। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की जरूरत है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। वाहन के रखरखाव में अधिक धन खर्च हो सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। संतान की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता रहेगी। पूजा-पाठ में आपका ज्यादा मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम गरम रहेगा। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है अन्यथा किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है। कुछ पुरानी बातें आपके मन को बेचैन कर सकती हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज कार्य क्षेत्र में आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं को उजागर ना करें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। महत्वपूर्ण फैसला लेते वक्त जल्दीबाजी करना ठीक नहीं है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी बढ़िया रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। धन कमाने के जरिए प्राप्त होंगे। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। कुछ लोगों को महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं इसलिए सोच विचार करके ही निर्णय लीजिए। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। अचानक धन लाभ होने की उम्मीद है। परिवार के सदस्य आपकी पूरी मदद करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। ज्यादातर मामलों में आपको फायदा होने के योग बने हुए हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। किसी यात्रा से फायदा होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज नौकरी और व्यवसाय क्षेत्र में आपको अच्छी तरक्की मिलने के योग बने हुए हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने जरूरी काम की योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा कर सकते हैं। माता-पिता की तबीयत अच्छी रहेगी। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप नए-नए कामों के प्रति अधिक रुचि लेंगे लेकिन जोखिम भरे कार्यों से दूर रहना होगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए परिवार के किसी सदस्य की मदद लेनी पड़ सकती है। ऑफिस के काम से छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। आप कुछ नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कम प्रयास में आपके सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। नौकरी में कोई नया काम करने से सम्मान मिलेगा। विद्यार्थियों का दिन शानदार रहेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका समय उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। लाभ के नए-नए अवसर मिलते रहेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने सभी कामों को समय पर पूर्ण करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कुछ जरूरी कार्य बनते बनते अटक सकते हैं, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें यही आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। अगर बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।

Related Articles

Back to top button