विशेष

हादसे में चले गए दोनों हाथ, फिर भी नहीं मानी हार, इस तरह पैरों से अपनी किस्मत लिख रही है तानु

इस संसार में किसी भी मनुष्य का जीवन एक समान व्यतीत नहीं होता है। जिंदगी में हर प्रकार के उतार-चढ़ाव आते हैं। कभी जिंदगी खुशहाली पूर्वक व्यतीत होती है तो कभी परेशानियां आने लगती हैं। कई बार देखा गया है कि जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं घटित हो जाती हैं जिसके चलते व्यक्ति को जिंदगी भर परेशानियों से गुजरना पड़ जाता है।

जिस व्यक्ति के जीवन में परेशानी है उसका दुख दर्द कोई भी नहीं पहचान सकता। भले ही यह सब बातें कहने में बहुत आसान हैं परंतु जिसके साथ यह सब होता है, उसी को पता चलता है कि वह किस दौर से गुजर रहा है। जिंदगी कभी सुहावने मार्ग पर चलती है तो कभी कठिन रास्ते की तरफ अपना रुख मोड़ लेती है परंतु अगर इंसान हार ना माने तो वह अपनी मंजिल खोजने में कामयाब होता है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से एक ऐसी लड़की के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसने एक हादसे में अपने दोनों हाथ गंवा दिए थे परंतु इसके बावजूद भी उसने हार नहीं मानी और वह आज भी स्कूल पढ़ रही है। हाथ ना होने की वजह से यह लड़की अपने पैरों से लिखती है और दुनिया को यह दिखा रही है कि शिक्षा की राह में बढ़ने वाले कभी हार नहीं मानते हैं। इस लड़की की कहानी प्रेरणादायक है।

दरअसल, हम आपको जिस लड़की की प्रेरणादायक कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, उस लड़की का नाम तानु कुमारी है, जो बिहार के पटना की रहने वाली हैं। तानु कुमारी के साथ साल 2014 में एक हादसा हो गया था। इस हादसे में उसके दोनों हाथ चले गए थे। अगर किसी इंसान के शरीर का कोई अंग हादसे में चला जाता है तो उसके ऊपर क्या बीतती है, वह उससे ज्यादा और कोई नहीं जान सकता। दोनों हाथ ना होने की वजह से तानु कुमारी को बहुत सी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा परंतु हर कठिनाई का उसने डटकर मुकाबला किया।

ANI के अनुसार, तानु कुमारी अब दसवीं के लिए प्रमोट कर दी गई हैं और वह स्कूल का काम पैरों से करती हैं। तानु कुमारी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि वह अपने पैरों से लिखते हुए नजर आ रहीं हैं। सोशल मीडिया पर लोग तानु कुमारी की कहानी जानकर भावुक हो रहे और उसके जज्बे को सलाम कर रहे हैं। लोग इनकी तस्वीरों पर जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

तानु कुमारी का ऐसा कहना है कि “हादसे के बाद मैंने धीरे-धीरे अपने पैरों से लिखना सीखना शुरू किया। मैं खेलों और पेंटिंग की एक्टिविटी में हिस्सा लेती हूं। मैं एक टीचर बनना चाहती हूं।” वैसे देखा जाए तो इस लड़की की हिम्मत की जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम है। सच में तानु कुमारी ने बहुत हिम्मत दिखाई है। इसी वजह से इंसान को अपने जीवन में कभी भी हार नहीं माननी चाहिए। हालात चाहे जैसे भी हों, उनका डटकर मुकाबला करना चाहिए। अगर इंसान अपने जीवन में हार नहीं मानेगा तो वह अपने सपने को एक ना एक दिन साकार जरूर कर दिखाएगा इसलिए इंसान को लगातार कोशिश करते रहनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button