बॉलीवुड

हादसों ने बर्बाद कर दिया इन बॉलीवुड सितारों का करियर, एक तो कोमा में चली गई थी अभिनेत्री

बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां पर अपने आपको स्थापित करने के लिए सितारे बहुत मेहनत करते हैं परंतु बहुत कम सितारों को ही इंडस्ट्री में कामयाबी मिलती है। वहीं ज्यादातर असफल हो जाते हैं। इसके अलावा कई सितारे ऐसे भी रहे हैं, जो रातों-रात स्टार बन गए परंतु धीरे-धीरे उनके करियर का सूरज डूबता चला गया या फिर किसी के साथ कोई अनहोनी हो गई।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसे कुछ सितारों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनके साथ हुए हादसे ने उनका सब कुछ बर्बाद कर दिया और वह गुमनामी की जिंदगी जीने पर मजबूर हो गए। इन सितारों का सफल करियर हादसे ने बर्बाद कर दिया।

चंद्रचूड़ सिंह

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म “माचिस” से की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय की लोगों ने खूब सराहना की और इसके बाद उनकी लोकप्रियता बहुत ज्यादा बढ़ गई थी। इस फिल्म के बाद उनके पास इतनी फिल्मों की लाइन लग गई थी कि उन्होंने फिल्म को रिजेक्ट करना शुरू कर दिया था। उन्होंने तेरे मेरे सपने, क्या कहना, दाग द फायर जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।

अचानक चंद्रचूड़ सिंह की किस्मत ऐसी बदली कि उनके जीवन में सब कुछ बदल गया। साल 2000 में वह एक सड़क हादसे के शिकार हो गए थे, जिसमें उनके कंधे बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। चंद्रचूड़ सिंह को ठीक होने में 10 साल का लंबा समय लग गया परंतु तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उनका करियर खत्म हो चुका था। आपको बता दें कि चंद्रचूड़ सिंह हाल ही में सुष्मिता सेन की वेब सीरीज “आर्या” में काफी लंबे समय बाद दिखाई दिए।

अनु अग्रवाल

“अनु अग्रवाल” यह नाम तो आप सभी लोग अच्छी तरह जानते ही हैं। जी हां, फिल्म “आशिकी” में 21 साल की बेहद मासूम नजर आने वाली अनु अग्रवाल को राहुल रॉय के साथ देखा गया था। इस फिल्म से उन्होंने स्टारडम हासिल कर लिया था परंतु फिल्म रिलीज होने के कुछ साल बाद ही अनु अग्रवाल की जिंदगी पूरी तरह से गुमनाम हो गई। आपको बता दें कि साल 1999 में अनु अग्रवाल आधी रात को एक पार्टी से वापस आ रही थीं। अचानक ही उनकी गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और अनु अग्रवाल की गाड़ी पलट गई।

इस हादसे में अनु अग्रवाल बुरी तरीके से चोटिल हो गई थीं। उनका पूरा चेहरा लहूलुहान हो गया था। इस दौरान उनका चेहरा पहचान पाना भी बहुत मुश्किल हो रहा था। जैसे ही मुंबई पुलिस को इस दुर्घटना की जानकारी मिली तो तुरंत वह मौके पर पहुंच गई और अनु अनु अग्रवाल को ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट कराया गया था।

इस हादसे के बाद अनु अग्रवाल 29 दिनों के लिए कोमा में चली गई थीं। बाद में जब उनको होश आया तो वह अपनी याददाश्त खो चुकी थीं। वह खुद को भी भूल गई थीं कि वह कौन हैं। अनु अग्रवाल को बिहार के मुंगेर योग साधना केंद्र भेजा गया। जहां पर वह अपनी याददाश्त को वापस लाने के लिए साधना करने लगी थीं। कई दिनों की कड़ी मेहनत के बाद अनु अग्रवाल की याददाश्त वापस आ गई परंतु तब तक बहुत देर हो चुकी थी और वक्त भी अनु अग्रवाल के हाथ से निकल चुका था।

साधना

भारतीय सिनेमा जगत की खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियों की लिस्ट में एक नाम साधना का भी आता था। साधना छठे दशक की खूबसूरत और बेहतरीन अदाकारा थीं। साधना ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं परंतु उनके जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब वह गुमनामी का जीवन जीने पर मजबूर हो गई थीं।

आपको बता दें कि साधना के साथ एक सड़क दुर्घटना हो गई थी। इस हादसे में उनकी आंखों को जबरदस्त नुकसान पहुंचा था। इसके कारण उनका चेहरा भी पूरी तरह से बदल गया था। कई साल पहले एक फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान साधना नजर आई थीं परंतु कोई भी उनको पहचान नहीं पा रहा था। साल 2015 में साधना का निधन हो गया था।

जीनत अमान

जीनत अमान अपने समय की प्रसिद्ध और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक रही थीं। जीनत अमान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अफेयर को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही थीं। एक समय ऐसा था जब संजय खान के साथ उनका अफेयर रहा था परंतु जब उनके रिश्ते में कड़वाहट आई तो बताया जाता है कि जीनत अमान को गुस्से में संजय खान ने इतना पीट दिया था कि उनकी एक आंख बुरी तरह से चोटिल हो गई थी। इस प्रकार से जीनत अमान का करियर बुरी तरह से प्रभावित हुआ था।

सुधा चंद्रन

बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय डांसर और एक्टर सुधा चंद्रन भी एक जबरदस्त सड़क हादसे का शिकार हो गई थीं। दरअसल, साल 1981 में सुधा चंद्रन के साथ एक जबरदस्त दुर्घटना हो गई थी। उस समय के दौरान उनकी उम्र महज 16 साल की थी। इस हादसे में सुधा चंद्रन के पैर इतनी बुरी तरह से जख्मी हो गए थे कि उनके सीधे पैर को काटना पड़ गया था और इसकी जगह नकली लकड़ी का पैर लगाया।

इस हादसे की वजह से सुधा चंद्रन का करियर करीब 2 साल तक अटका रहा था। एक पैर नकली होने की वजह से उनको बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा परंतु उसके बावजूद भी उन्होंने अपने डांस को जारी रखा। लिहाजा उनको काम मिलना शुरू हो गया था। सुधा चंद्रन कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं परंतु साल 2006 के बाद सुधा चंद्रन को किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया है। बस कुछ टीवी शोज में वह नजर आई हैं।

Related Articles

Back to top button