बॉलीवुड

बॉलीवुड के ये एक्टर्स एक ही हसीना को दे बैठे थे दिल, इंडस्ट्री में खूब मच गया था बवाल

बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां पर लव ट्रायंगल्स देखने को मिल चुका है। ऐसे कई लव ट्रायंगल्स रहे हैं जिन्होंने एक समय पहले खूब सुर्खियां बटोरी और सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। जब भी लव ट्रायंगल की बात आती है तो उसमें सलमान खान-कैटरीना कैफ-रणबीर कपूर से लेकर शाहिद कपूर-करीना कपूर-सैफ अली खान तक यह नाम सबसे पहले लिए जाता हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनको एक ही अभिनेत्री से प्यार हुआ था। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है।

सलमान खान – ऐश्वर्या राय – अभिषेक बच्चन

एक समय ऐसा था जब बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता सलमान खान, ऐश्वर्या राय से प्यार करते थे। फिल्म “हम दिल दे चुके सनम” में दोनों ने एक साथ काम किया था, जिसके बाद से ही सलमान ऐश्वर्या राय को दिल दे बैठे थे परंतु सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और आखिर में ऐश्वर्या राय ने सलमान खान से ब्रेकअप कर लिया। सालों बाद ऐश्वर्या राय ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन संग शादी रचा ली।

डीनो मोरिया – बिपाशा बसु – जॉन अब्राहम

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा बिपाशा बसु, डीनो मोरिया के साथ रिलेशनशिप में उस समय के दौरान से थीं, जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी परंतु दोनों के ब्रेकअप के बाद बिपाशा बसु ने फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम को डेट करना शुरू कर दिया था। इन दोनों का रिलेशनशिप लगभग एक दशक तक चला, जिसके बाद यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। आखिर में बिपाशा बसु ने टीवी के जाने माने कलाकार करण सिंह ग्रोवर से विवाह कर लिया। वहीं जॉन अब्राहम प्रिया रुंचाल के साथ हैं। दोनों ही अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।

अभिषेक बच्चन – करिश्मा कपूर – संजय कपूर

एक समय पहले अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर के रिश्ते को लेकर खूब चर्चा हुई थी। ऐसा बताया जाता है कि इन दोनों की सगाई भी हो गई थी परंतु जल्दी यह खबर आई थी कि उन्होंने अपनी सगाई तोड़ दी है। अभिषेक बच्चन से अलग होने के बाद करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से विवाह कर लिया। लेकिन करिश्मा कपूर अब संजय कपूर से भी अलग हो चुकी हैं।

रणबीर कपूर – दीपिका पादुकोण – रणवीर सिंह

जब दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने अपने करियर की शुरुआत की थी तो उसी दौरान यह एक दूसरे से मिले थे और दोनों बहुत ही जल्द अच्छे दोस्त बन गए। देखते ही देखते दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता प्यार में कब बदल गया उनको पता भी नहीं चला। एक समय पहले रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे परंतु महज 2 साल बाद ही इन दोनों की जोड़ी टूट गई। दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर को कैटरीना कैफ के साथ धोखा देते हुए पाया था। फिलहाल दीपिका पादुकोण ने अभिनेता रणवीर सिंह से शादी कर ली है।

सलमान खान – कटरीना कैफ – रणबीर कपूर

आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद से ही कैटरीना कैफ और सलमान खान के साथ थीं लेकिन फिल्म “अजब प्रेम की गजब कहानी” की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ एक दूसरे के काफी नजदीक आ गए थे और यह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। जब दीपिका पादुकोण को इस बात पर की जानकारी हुई कि रणबीर कपूर उन्हें धोखा दे रहे हैं तो उन्होंने अभिनेता से अलग होने का निर्णय कर लिया।

सलमान खान – ऐश्वर्या राय – विवेक ओबेरॉय

सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिलेशनशिप की चर्चा फिल्म “हम दिल दे चुके सनम” के तुरंत बाद से ही होने लगी थी परंतु इन दोनों का रिश्ता बहुत ही जल्द खत्म हो गया। ऐसा बताया जाता है कि ऐश्वर्या राय ने सलमान खान पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था, जिसके चलते ऐश्वर्या ने सलमान खान से ब्रेकअप कर लिया। बाद में ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय की डेटिंग की खबरें भी सुर्खियों में छाई रही थीं परंतु यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल सका।

शाहिद कपूर – करीना कपूर – सैफ अली खान

जब ब्लॉकबस्टर फिल्म “जब वी मेट” की शूटिंग हो रही थी तो उसी दौरान शाहिद कपूर और करीना कपूर की प्रेम कहानी का अंत हो गया था। इसके बाद करीना कपूर फिल्म “टशन” के सेट पर सैफ अली खान को दिल दे बैठी थीं।

हरमन बवेजा – प्रियंका चोपड़ा – शाहिद कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी प्रियंका चोपड़ा और हरमन बवेजा भी कभी एक-दूसरे से प्यार करते थे। यह दोनों फिल्म “लव स्टोरी 2050” की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे परंतु यह फिल्म फ्लॉप साबित हो गई और इस फिल्म के साथ ही उनका रिश्ता भी खत्म हो गया। इसके बाद फिल्म “कमीने” की शूटिंग के दौरान उन्हें शाहिद कपूर से प्यार हो गया था परंतु दोनों का रिश्ता बहुत ही जल्द टूट गया।

मिथुन चक्रवर्ती – श्रीदेवी – बोनी कपूर

80 के दशक में श्रीदेवी मिथुन चक्रवर्ती के प्यार में पूरी तरह से दीवानी हो गई थीं। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि इन दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली थी परंतु श्रीदेवी की जिंदगी में बहुत ही जल्द बोनी कपूर आए और उन्होंने बोनी कपूर से विवाह कर लिया।

Related Articles

Back to top button