विशेष

भाभी से चिपक–चिपककर नाच कर रहा था देवर, अचानक आ गए भैया, फिर शुरू हुआ असली खेल – Video

भारतीय शादियां डांस के बिना अधूरी होती है। परिवार में जब भी कोई शादी होती है तो दोस्त और रिश्तेदार खूब डांस करते हैं। इस दौरान कुछ रिश्तेदार ऐसे भी होते हैं जो दूल्हा दुल्हन के साथ बड़ा हंसी मजाक करते हैं। इसमें देवर और सालियों का नाम सबसे ऊपर होता है। जीजा–साली और देवर–भाभी अक्सर हंसी मजाक करते रहते हैं। इनके हंसी मजाक को लेकर कुछ लोग गलत मतलब भी निकाल लेते हैं। आज हम आपको देवर भाभी का ऐसा ही एक डांस वीडियो दिखाने जा रहे हैं इसे देखने के बाद लोग बड़े हैरान है।

भाभी का हाथ पकड़कर खूब नाचा देवर

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों भाभी का हाथ पकड़ कर डांस करता एक देवर बड़ा वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि डांस फ्लोर पर नाचने गाने का माहौल है। तभी वहां पर देवर आता है और भाभी का हाथ पकड़कर डांस करने लगता है। पीछे एक डीजे वाला भी है जो बॉलीवुड का पॉपुलर सॉन्ग ‘ऊफ क्या रात आई है, मोहब्बत रंग लाई है’ बजा रहा होता है। अब इस गाने पर देवर और भाभी चिपक–चिपक कर डांस करते हैं।

भैया ने देखा तो पतली गली से निकल लिया

कुछ देर के डांस के बाद वहां दूल्हे राजा आ जाते हैं। वह डीजे वाले के पास जाकर उसे गाना चेंज करने को कहते हैं। हालांकि देवर और भाभी अपनी धुन में फिर भी नाचते रहते हैं। इसके बाद दूल्हा देवर और भाभी के पास आकर खड़ा हो जाता है। यह देखकर भाभी देवर से हाथ छुड़ा लेती है। फिर देवर भी समझ जाता है कि अब भैया भाभी संग नाचना चाहते हैं। तो वह वहां से चला जाता है।

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

इसके बाद दूल्हा और दुल्हन नाचने लगते हैं। अब यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस डांस वीडियो को यूट्यूब पर एसडी सिंह नाम के चैनल ने शेयर किया है। लोग इस वीडियो को बार–बार देख रहे हैं। साथ ही इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही है। एक यूजर ने लिखा “देवर और भाभी की जोड़ी ने तो डांस फ्लोर पर आग लगा दी।”

दूसरे यूजर ने कहा “लगता है देवर का भाभी संग डांस करना भैया को पसंद नहीं आया।” एक और शख्स कहता है “भाभी और देवर को सबके सामने इस गाने पर डांस नहीं करना चाहिए था।” एक और शख्स लिखता है “देवर तो भाभी संग नाचते नाचते पूरी तरह को गया था।”

यहां देखें देवर भाभी का डांस वीडियो

वैसे यदि कोई देवर आपकी दुल्हन संग ऐसा डांस करने लगे तो आपका क्या रिएक्शन होगा? हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button