धार्मिक

राशिफल 7 नवंबर: महादेव की कृपा से इन 4 राशियों का पूरा होगा अधूरा सपना, हर काम में मिलेगी सफलता

आज हम आपको सोमवार 7 नवंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 7 नवंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन बहुत अच्छा रहने वाला है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलने वाला है। संतान पक्ष से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। कारोबार में बरकत होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में बेहतरीन फल मिलेगा। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। कार्य क्षेत्र में आपको बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। विषम स्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। मकान बनाने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। सामाजिक स्तर पर आप पहले से अधिक सक्रिय हो सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। विषम परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। विदेश जाकर नौकरी करने वाले लोगों को आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बिजनेस में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति बनेगी लेकिन बहुत ही जल्द सब कुछ ठीक हो जाएगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। सेहत के प्रति थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। ऑफिस के सभी कार्य समय पर पूरे करने होंगे अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अजनबी लोगों की बातों पर जल्दी से भरोसा करना ठीक नहीं है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खबर मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आज आपको किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज विद्यार्थियों का दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में आपको अच्छा नतीजा मिल सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। सेहत ठीक रहेगी। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। माता-पिता का प्रेम और स्नेह आपको मिलेगा। आर्थिक उन्नति होने के योग बने हुए हैं। कार्य क्षेत्र में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आपका कोई अधूरा सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको किसी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। पिता से आर्थिक लाभ होने के योग बने हुए हैं। प्रेम जीवन में अगर किसी बात को लेकर समस्या चल रही थी, तो वह समाप्त हो जाएगी। व्यापार के क्षेत्र में कुछ नए अनुबंध होंगे। अनुभवी लोगों के साथ उठना बैठना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। अगर आप कोई नया मकान खरीदने का सोच विचार कर रहे हैं, तो आज आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। धार्मिक यात्रा के योग बने हुए हैं। मानसिक शांति बनी रहेगी। कामकाज में आप पूरा ध्यान लगा पाएंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप अपने सभी कामों को आसानी से पूरे करने में सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। सेहत ठीक रहेगी। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। छोटी-छोटी बातों को लेकर आपको अधिक गुस्सा आ सकता है। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर इसका विपरीत असर पड़ेगा। इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा नुकसानदायक साबित हो सकता है। विदेश में नौकरी करने वाले लोगों का दिन खास नजर आ रहा है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को आज लंबी यात्रा से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। नौकरी करने वाले लोगों को थोड़ा संभलकर रहना होगा क्योंकि कार्यस्थल में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। आज जोखिम भरे कामों से दूर रहने की जरूरत है। किसी यात्रा से लाभ होने के योग बने हुए हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। खान-पान पर ध्यान देना होगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत होगा। आप जरूरतमंदों को भोजन कराएं, इससे आपके जीवन की सारी परेशानियां दूर होंगी।

Related Articles

Back to top button