बॉलीवुड

PHOTOS: अंबानी के घर में बना है बेहद सुंदर भव्य मंदिर, सोने-चांदी हीरे से है निर्मित मूर्तियां

भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के लग्जरी लाइफ़स्टाइल के बारे में तो सभी लोग अच्छी तरह से जानते हैं। वह भारत और एशिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं। उनके पास नाम, पावर, पैसा बेशुमार है। इतना ही नहीं बल्कि उनका घर “एंटीलिया” भी दुनिया के सबसे महंगे घरों में शुमार है। ऐसा बताया जाता है कि उनके इस अकेले घर की कीमत 12 हज़ार करोड़ रुपए है।

एंटीलिया जितना बड़ा निजी घर भारत में शायद ही किसी के पास हो, इस घर में वो अपनी पत्नी नीता अंबानी उनके बेटे और बहू रहते हैं।

आपको बता दें कि एंटीलिया नाम अटलांटिक महासागर के एक द्वीप के नाम पर रखा गया है। इस घर को ऑस्ट्रेलिया की मशहूर कंस्ट्रक्शन कंपनी ‘लैग्टोंन होल्डिंग ने बनाया है और शिकागो में रहने वाले आर्किटेक्ट ‘पर्किन्स’ ने डिजाइन किया है। ऐसा बताया जाता है कि साल 2010 में बनकर तैयार हुआ एंटीलिया 8 रिक्टर स्केल का भूकंप भी आ जाए तो इस घर को कुछ नहीं होगा।

वैसे अंबानी परिवार देश के सबसे पैसे वाले होने के बावजूद भी मुकेश अंबानी की ईश्वर में गहरी आस्था है। किसी भी कार्य को शुरू करवाने से पहले पूजा एवं हवन करवाते हैं। भगवान के प्रति उनकी अटूट आस्था देखने को मिलती है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भगवान में बहुत श्रद्धा भाव रखते हैं इसलिए उन्होंने अपने इस घर में बेहद ही खूबसूरत पूजा का मंदिर बनवाया है। नीता अंबानी को खुद नायाब हीरो का बेहद शौक है। ऐसे में उन्होंने अपने मंदिर को ख़ास बनाने के लिए इसे कीमती चीजों से सजाया है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से अंबानी के घर एंटीलिया के मंदिर की कुछ तस्वीरें दिखाने वाले हैं। अगर आप देखेंगे तो आपकी भी आंखें चौंधिया जाएंगी। इस घर के मंदिर को तमाम आस्था से जुड़ी हुई महंगी मूर्तियों से सजाया गया है। अक्सर नीता अंबानी यहां टाइम व्यतीत करती हैं, जिससे उन्हें शांति प्राप्त होती है।

आपको बता दें कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपना घर बनाते वक्त घर के मंदिर में बजट एक बड़ा हिस्सा खर्च किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि एंटीलिया में जो मंदिर है, उसमें मूर्तियों से लेकर दरवाजे और सभी चीजें सिर्फ सोने और चांदी की बनी हुई हैं। इतना ही नहीं बल्कि घर के मंदिर में जो भगवान की मूर्तियां हैं, वह भी हीरों के गहनों से लदी हुई हैं।

आपको बता दें कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने घर के मंदिर को मिलकर बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया हैं। इस मंदिर की सजावट पर करोड़ो रूपए खर्च किए गए हैं। बता दें कि आईपीएल की टीम मुंबई इंडियन अंबानी की भी टीम है, जिसने अभी तक सबसे ज्यादा सीजन की ट्रॉफी जीती है। जब भी टीम ट्रॉफी जीतती है तो नीता अंबानी उसे घर के मंदिर में भगवान के चरणों में अवश्य रखती हैं।

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि एंटीलिया 4,00,000 स्क्वायर फीट में बना हुआ है और इसमें 600 कर्मचारी काम करते हैं। यहां काम करने वाले सीनियर स्टाफ की सैलरी करीब 2,00,000 बताई जाती है। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए अलग से भत्ता मिलता है। 600 लोगों का स्टाफ 24 घंटे काम करता है। ऐसे में घर के मंदिर को एक बड़ा स्पेस दिया गया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि भारत के सबसे धनी व्यक्ति खुद ही उसमें पूजा-पाठ करते हैं और समय व्यतीत करते हैं। शायद इसी आस्था की वजह से ही आज वह बुलंदियों पर हैं।

Related Articles

Back to top button