बॉलीवुड

मौनी रॉय से लेकर पूजा शर्मा छोटे पर्दे पर बन चुकी हैं देवी मां, रियल लाइफ में हैं जुदा है स्टाइल

टीवी की दुनिया की कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिनका बोल्ड अवतार देख फैन्स उन पर फिदा रहे हैं। इन्हीं अभिनेत्रियों जब माइथोलॉजिकल टीवी शोज में भी काम किया, तो यहां भी इनके लुक को देखकर हर कोई हैरान रह गया। यहां हम आपको टीवी की ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने देवी मां के रूप में भी प्रशंसकों को खूब लुभाया है।

सोनारिका भदोरिया

सोनारिका भी बोल्डनेस के मामले में हमेशा बाकी अभिनेत्रियों को टक्कर देती हुईं नजर आती हैं। सोशल मीडिया में उनका बिकिनी अवतार भी देखने के लिए मिल चुका है। इन्होंने भी देवों के देव महादेव में मां दुर्गा की भूमिका इस तरह से निभाई थी कि मां दुर्गा के अवतार में हर कोई उन्हें बहुत पसंद करने लगा था।

पूजा शर्मा

असल जिंदगी में पूजा शर्मा को देखकर इस बात का एहसास होता है कि किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से तो हुस्न और बोल्डनेस के मामले में वे कहीं भी कम नहीं हैं। सोशल मीडिया में अक्सर इनकी बोल्ड तस्वीरें देखने के लिए मिलती रहती हैं। वैसे, स्टार प्लस पर प्रसारित हुए महाभारत में द्रौपदी के किरदार में भी पूजा शर्मा ने बड़ी सुर्खियां बटोरी है। यही नहीं, सीरियल माता सती में मां दुर्गा की भूमिका में भी उन्होंने दर्शकों के बीच बड़ी तारीफें बटोरी हैं।

पूजा बनर्जी

पूजा बनर्जी, जो कि कई बार अपने बोल्ड अवतार की वजह से सनसनी फैला चुकी हैं और असल जिंदगी में बहुत ही बोल्ड हैं, उन्होंने भी साल 2013 में सीरियल देवों के देव महादेव में मां काली की भूमिका निभाई थी। यही नहीं, टीवी सीरियल जगत जननी मां वैष्णो देवी में माता वैष्णो देवी के किरदार में भी उन्हें बहुत पसंद किया गया था।

परिधि शर्मा

परिधि शर्मा असल जिंदगी में बहुत ही स्टाइलिश हैं। सीरियल जोधा अकबर के जरिए उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बना ली थी। टीवी सीरियल जगत जननी मां वैष्णो देवी में माता वैष्णो देवी के किरदार में इन्हें भी दर्शकों ने बहुत प्यार दिया है।

दिलजीत कौर

बोल्डनेस के मामले में दिलजीत कौर भी किसी से बिल्कुल भी कम नहीं हैं। सोशल मीडिया में उनकी ग्लैमरस तस्वीरें इसकी पुष्टि भी करती हैं। बिग बॉस 13 में इन्हें देखा जा चुका है। टीवी सीरियल मां शक्ति में दिलजीत कौर भी मां दुर्गा बन चुकी हैं और मां दुर्गा के रूप में दर्शकों ने इनके काम को भी बहुत सराहा है।

आकांक्षा पुरी

बिग बॉस 13 में ये दिख चुकी हैं। पारस छाबड़ा की ये एक्स गर्लफ्रेंड भी रही हैं। इनकी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया में हमेशा छाई रहती हैं। हालांकि, इन्होंने भी जब सीरियल विघ्नहर्ता गणेश में देवी मां की भूमिका निभाई, तो माता पार्वती के रूप में इन्हें बहुत पसंद किया गया।

मौनी रॉय

टीवी की नागिन के नाम से ये मशहूर रही हैं। इन्होंने लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले देवों के देव महादेव में माता सती की भूमिका में घर-घर में अपनी पहचान बना ली थी। हालांकि, असल जिंदगी में बिकिनी पहनकर पोज देते हुए इन्हें कई बार देखा जा चुका है। इनकी पहचान एक बोल्ड अभिनेत्री के रूप में रही है।

सारा खान

टीवी की ये सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिनकी कई बार बिकिनी में तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। जिन्होंने इनके बोल्ड अवतार को देखा है, इन दिनों मां संतोषी मां सुनाएं व्रत कथा में देवी मां पौलमी के किरदार में इन्हें देखकर उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि ये सारा खान ही हैं।

रति पांडे

रति पांडे को ज्यादातर बोल्ड अवतार में तस्वीरों के लिए पोज देते हुए देखा जाता है। असल जिंदगी में बेहद स्टाइलिश नजर आने वालीं रति पांडे हिटलर दीदी के नाम से मशहूर रही हैं। सीरियल देवी आदि पराशक्ति में मां दुर्गा की भूमिका निभाकर अपने लुक में उन्होंने हर किसी को बहुत प्रभावित किया है।

पढ़ें एकता कपूर की दिवाली पार्टी में इन कलाकारों ने की शिरकत, मौनी रॉय ने तो लूट ली महफिल

Related Articles

Back to top button