बॉलीवुड

इंडियन आइडल सीजन 1 के रनर अप थे राहुल वैद्य, जानिए कितने करोड़ की संपत्ति के है मालिक

छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेताओं में राहुल वैद्य का नाम भी शामिल है। राहुल की फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। इंडियन आइडल के पहले सीजन का हिस्सा बनने के बाद राहुल वैद्य को काफी पॉपुलरटी मिली। इसके बाद से ही उन्होंने एल्बम भी निकालना शुरू कर दिए थे। राहुल के गानों को खूब पसंद किया जाता है, वहीं उनके कंसर्ट में भी लाखों फैंस शामिल होते हैं। इसके बाद राहुल वैद्य ने बिग बॉस 14 में हिस्सा लिया जिसके बाद वह रातोंरात सुपरस्टार बन गए।

बिग बॉस 14 के वह भले ही विनर न रहे हो लेकिन उन्हें लोगों का खूब प्यार मिला। आज के समय में राहुल करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

rahul vaidya

एक रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल की नेटवर्क करीब 3 करोड़ तक की है। वह रियलिटी शोज के लिए करीब 1 लाख रुपए लेते हैं। इसके अलावा वह अपने म्यूजिक एल्बम और कंसर्ट के लिए भी लाखों रुपए चार्ज करते हैं। बता दें, राहुल को लग्जरी कारों का बेहद शौक है।

disha parmar

राहुल के पास कई लग्जरी कारें हैं जिसमें रेंज रोवर, ऑडी मर्सिडीज जैसी कई शानदार गाड़ियां शामिल है। इसके अलावा राहुल के पास मुंबई अंधेरी में शानदार घर है जिसमें वह अपनी पत्नी दिशा परमार और अपनी मां के साथ रहते हैं।

Rahul-Vaidya

मुंबई के अलावा नागपुर में भी राहुल का एक आलीशान घर है। राहुल म्यूजिक का ‘महामुकाबला’ और ‘जो जीता वही सिकंदर’ जैसे सिंगिंग रियलिटी शोज में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ रियलिटी शो में भी दिखाई दे चुके हैं।

disha parmar

बता दें, इंडियन आइडल के रनर अप रहे राहुल वैद्य ने सबसे पहले एल्बम ‘तेरा इंतजार’ लांच किया था। इस एल्बम को साजिद-वाजिद ने कंपोज किया था। इसके बाद उन्होंने इंडियन आईडल फेम और उनके दोस्त प्राजक्ता शुक्रे के साथ एक ‘हेलो मैडम आई एम योर ऐडम’ गाना गाया था। इस दौरान राहुल को फैंस का खूब प्यार मिला।

rahul vaidy

23 सितंबर 1987 को नागपुर के एक मराठी परिवार में जन्मे राहुल ने टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री दिशा परमार से शादी रचाई है। राहुल इसी साल जुलाई में दिशा संग शादी के बंधन में बंधे हैं। राहुल वैद्य की पत्नी यानी कि अभिनेत्री दिशा परमार भी छोटे पर्दे की एक मशहूर कलाकार है। दिशा ने टीवी सीरियल ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस शो में दिशा ने ‘पंखुड़ी अवस्थी’ के नाम का किरदार निभाया था जिसे खूब पसंद किया गया।

rahul vaidya

बता दें, जब दिशा ने अपना पहला शो किया था तो उस दौरान उनकी उम्र महज 18 साल थी। दिशा के साथ इस शो में अभिनेता नकुल मेहता दिखाई दिए थे। दिशा ने साल 2014 में ‘बॉक्स क्रिकेट लीग’ में भी हिस्सा लिया था। वहीं बिग बॉस 14 में भी वह गेस्ट के तौर पर पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने राहुल वैद्य का सपोर्ट किया था।

disha parmar

इसके अलावा दिशा ने साल 2017 में ज़ी टीवी के शो ‘अपना सा’ में मुख्य किरदार निभाया था। इस शो में वह जानवी के किरदार में दिखाई दी थी। इस शो के जरिए दिशा को काफी पॉपुलरटी मिली थी। जब दिशा ने राहुल के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशल किया था तभी भी वह काफी सुर्खियों में रही थी। दिशा और राहुल की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं।

disha parmar

Related Articles

Back to top button