एक भैंस ने बचाई महिला की इज्जत, दुष्कर्म की कोशिश करने वालों को मार भगाया

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां पर रोजाना ही कोई ना कोई ऐसी खबर सुनने को मिल जाती हैं, जिसे जानकर हर कोई आश्चर्यचकित हो जाता है। वैसे देखा जाए तो इंटरनेट पर खबरों की भरमार है। कई खबर ऐसी सामने आ जाती हैं जिनपर लोगों को विश्वास करना काफी मुश्किल हो जाता है। वैसे भी इन दिनों सोशल मीडिया पर कई फेक खबरें वायरल हो रही हैं। ऐसी स्थिति में अगर कोई सच्ची खबर भी सामने आती है तो उस पर भी लोग काफी मुश्किल से यकीन कर पाते हैं। इसी बीच एक बड़ी ही अनोखी घटना सामने आई है। जिसमे एक भैंस ने महिला की इज्जत लूटने से बचाई है।
आप सभी लोगों ने अक्सर कुत्तों और बंदरों को मालिक पर हमला होने पर अपनी जान की बाजी लगाते हुए देखा होगा। यहां भी मामला घरेलू जानवर से जुड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर यह कहानी काफी तेजी से वायरल हो रही है और इस कहानी पर लोग अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। भले ही आपको यह खबर जानने के बाद थोड़ी हैरानी हो रही होगी परंतु भैंस ने महिला की इज्जत बचाकर बहुत ही शानदार कारनामा किया है।
सोशल मीडिया पर जो कहानी वायरल हो रही है उसके अनुसार यह घटना बेंगलुरु की बताई जा रही है। बेंगलुरु के हावेरी जिले के हीरेमराहल्ली गांव की एक 30 वर्षीय महिला गांव के लोगों के पालतू जानवर चराने के लिए ले जाती है। महिला जंगल में भैंस चराने के लिए गई हुई थी। इसी बीच नीलगिरी झाड़ियों में भैंस चराते समय आरोपी बसवराज (34) और परशुराम (32) कोई पता पूछने के बहाने महिला को जबरन छेड़ने लगते हैं।
जब महिला ने इसका विरोध किया तो दोनों उस महिला को झाड़ियों के पीछे बने मंदिर में जबरदस्ती खींच कर ले गए। इतना ही नहीं बल्कि उन दोनों ने उसकी इज्जत लूटने की भी कोशिश की। महिला ने सहायता के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर अचानक महिला की एक भैंस वहां पर पहुंची और दोनों लोगों को नुकीली सींगों से मारना शुरू कर दिया। जब दोनों आरोपी ने देखा की भैंस उन पर हमला कर रही हो तो दोनों बहुत बुरी तरीके से डर गए और महिला को छोड़कर वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकलने में ही भलाई समझी।
खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि महिला ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के आधार पर कार्यवाही करते हुए सवणूर ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उसके साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मुकदमा दर्ज होने के बाद जब महिला अपने घर वापस आई तो उसने अपने साथ हुई सारी घटना की कहानी बताई। ऐसा बताया जा रहा है कि महिला की कहानी सुनने के बाद ग्रामीणों ने एकत्र होकर भैंस की सम्मान यात्रा निकाली।
सोशल मीडिया पर भैंस की यह अनोखी कहानी काफी तेजी से वायरल हो रही है। वैसे देखा जाए तो भैंस जो काम किया है, उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम है। इस कहानी पर लोग जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और सभी लोग भैंस के इस शानदार कारनामें की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।