बॉलीवुड

दिलीप कुमार की पोती की खूबसूरती के आगे फिल्मों की हीरोइनें भी हैं फीकी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को भला कौन नहीं जानता। यह भारतीय सिनेमा में ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर हैं। यह एक महान लोकप्रिय अभिनेता हैं। यह अपनी शानदार एक्टिंग से सभी के दिलों को छू लेते हैं। इसी वजह से दिलीप कुमार को ट्रेजडी किंग कहा जाता है। दिलीप कुमार एक ऐसे प्रतिष्ठित अभिनेता हैं जिन्होंने हिंदी सिनेमा जगत में पांच दशक के लंबी पारी खेली है। दिलीप कुमार ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में 1940 में एंट्री की थी और उस समय के यह बेहतरीन एक्टर थे।

हम सभी लोग दिलीप कुमार के अभिनय से भलीभांति वाकिफ हैं। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो उनकी अदाकारी को भुला पाया हो। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दिलीप कुमार की पोती सायशा सहगल के बारे में बताने वाले है।

सायेशा सहगल का जन्म 12 अगस्त 1997 में मुंबई में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म “शिवाय” से अपना कदम रखा था। आपको बता दें कि सायशा सहगल बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री शाहीन बानो की बेटी और सायरा बानो की नातिन हैं। शाहीन मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो की भतीजी हैं। वैसे शाहीन का बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा। वह कुछ फिल्मों में ही नजर आए थीं। शाहीन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म “मिलन रात” से की थी परंतु उनका बॉलीवुड करियर ज्यादा समय तक नहीं चल सका।

आपको बता दें कि सायशा को बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार अजय देवगन ने लांच किया था। 28 अक्टूबर 2016 को दीपावली के मौके पर फिल्म “शिवाय” पर्दे पर आई थी। इस फिल्म को आज तक लोग बेहद पसंद करते हैं। अगर हम सायशा की शिक्षा की बात करें तो पांचवी कक्षा तक इंग्लैंड में उन्होंने पढ़ाई की है और बारहवीं कक्षा मुंबई के एक स्कूल से पास की।

सायशा सहगल के पिता सुमित सहगल और मां शाहीन बानो का साल 2000 में तलाक हो गया था, जिसके बाद सायशा के पिता सुमित सहगल ने बॉलीवुड अभिनेत्री फराह नाज से विवाह कर लिया था। आपको बता दें कि सायशा को म्यूजिक और डांस करना बेहद पसंद है और यह एक ट्रेन डांसर भी हैं। उन्होंने लंदन से डांस की ट्रेनिंग हासिल की है और सबसे बड़ी बात यह है कि महज 10 साल की उम्र में ही सायशा ने लंदन में लेटिन-अमेरिकन स्टाइल डांस सीखना आरंभ कर दिया था।

वैसे तो सायशा सहगल ने जयम रवि के साथ फिल्म वनमगन से अपने करियर की शुरुआत की थी परंतु यह फिल्म कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। बाद में उन्होंने 2015 में अखिल फिल्म को तेलुगु में की थी। सायेशा सहगल को बॉलीवुड में सबसे बड़ा ब्रेक साल 2016 में अजय देवगन की फिल्म “शिवाय” से मिला। सायशा फिलहाल में एक एनिमेशन फिल्म में काम कर रही हैं जो व्हेल्स फिल्म और प्रभु देवा स्टूडियो के सहयोग से बनाई गई है। इस फिल्म की शूटिंग का नाम “किजाकू अफ्रीकेविल राजू” रखा गया है, जो एमजीआर के “उलगाम सुट्ट्रम वलीबन” का दूसरा भाग है।

आपको बता दें कि सायशा ने तमिल स्टार आर्या से विवाह किया है जो एक मशहूर अभिनेता हैं। सायशा इंटरनेट पर काफी सक्रिय रहती हैं और वह अपनी तस्वीरें फैंस के बीच साझा करती रहती हैं। वैसे सायशा दिखने में बेहद खूबसूरत हैं। यह खूबसूरती के मामले में फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी से बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं।

Related Articles

Back to top button