बॉलीवुड

शाहरुख़ खान की बहन को नहीं पसंद लाइमलाइट में रहना, एक हादसे ने बदल दी थी पूरी जिंदगी

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने खुद के दम पर ही बॉलीवुड में स्टारडम हासिल किया और अपना नाम कमाया है। आज शाहरुख को चाहने वालों की कमी नहीं और लोग उन्हें एक नजर देखने के लिए बेताब रहते हैं। शाहरुख और उनका परिवार अक्सर सुर्ख़ियों में रहता है। वहीं शाहरुख की पत्नी गौरी खान भी एक मशहूर इंटीरियर डिज़ाइनर है। लेकिन शाहरुख की बहन हमेशा ही लाइमलाइट से दूर रहती है और उन्हें कैमरे के सामने आना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। आइए जानते हैं शाहरुख खान की बहन के बारे में….

shahrukh khan sister

बता दें, शाहरुख खान की बहन का नाम शहनाज लालारुख है। शहनाज, शाहरुख से उम्र में 6 साल बड़ी है। जब शाहरुख खान 15 साल के थे तभी उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। इसके बाद ही उनकी मां भी इस दुनिया से चल बसी थी।

shahrukh khan sister

खबरों की माने तो शाहरुख के माता-पिता की मौत कैंसर के कारण हुई थी। कम ही उम्र में माता-पिता का साथ छूट जाने पर शाहरुख को गहरा सदमा लगा था, वहीं बहन शहनाज बुरी तरह डिप्रेशन में चली गई थी।

shahrukh khan sister

कहा जाता है कि, मां के निधन के दौरान शहनाज बेहोश हो गई थी और वह बिल्कुल भी नहीं रोई थी। एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने खुद इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि, “शहनाज रोई नहीं थी। उसने कुछ भी नहीं कहा। बस वह यह सब देख कर गिर गई थी। इस घटना के 2 साल बाद तक भी शहनाज न तो रोई और ना ही किसी से बात की। बस वह आसमान की ओर देखती रहती थी। इसके बाद उसकी पूरी दुनिया ही बदल गई। वह बीमार रहने लगी।”

shahrukh khan sister

खबरों की मानें तो शहनाज शाहरुख के साथ ही उनके बंगले मन्नत में रहती है। शहनाज लाइमलाइट में रहना बिल्कुल पसंद नहीं करती। वहीं शाहरुख की पत्नी गौरी खान और उनके बच्चे शहनाज से बहुत प्यार करते हैं और वह उनके बहुत करीब है।

shahrukh khan sister

बता दें, शाहरुख खान और गौरी खान ने 25 अक्टूबर 1991 में शादी रचाई थी। शाहरुख खान गौरी से बहुत प्यार करते हैं और उन्होंने गौरी से शादी करने के लिए काफी मुश्किलों का सामना किया। शादी के बाद ही शाहरुख खान ने फिल्म ‘दिल है आशना’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह बॉलीवुड के बेताज बादशाह बन गए।

shahrukh khan sister

बता दें, गौरी खान और शाहरुख खान के तीन बच्चे हैं। शाहरुख के बड़े बेटे का नाम आर्यन खान है, वहीं बेटी का नाम सुहाना खान है जबकि उनके सबसे छोटे बेटे का नाम अबराम खान है। शाहरुख़ खान के तीनों बच्चे पॉपुलर स्टारकिड्स में शामिल है।

shahrukh khan sister

गौरतलब है कि, आर्यन खान का नाम इन दिनों ड्रग्स मामले को लेकर चर्चा में है। इससे पहले भी आर्यन खान का नाम कई बार विवादों में आ चुका है। आर्यन खान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। बता दे, आर्यन खान अपने अफेयर को लेकर भी सुर्खियां बटोर चुके हैं।

shahrukh khan sister

यदि बात करें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के बारे में तो वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर सुर्खियों में बनी रहती है। कहा जा रहा है कि, सुहाना खान जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख सकती है। फिलहाल सुहाना न्यूयार्क की Tisch School of the Arts यूनिवर्सिटी से एक्टिंग सीख रही है।

shahrukh khan sister

वहीं बात करें शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम की तो अबराम भी अपने माता-पिता की तरह आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। अबराम की उम्र अभी 8 साल है लेकिन वह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अबराम बेहद ही क्यूट और हैंडसम है। वह जब भी अपने मम्मी-पापा के साथ बाहर आते हैं तो मीडिया की नजरों से बच नहीं पाते हैं।

shahrukh khan sister

बता दें, अबराम धीरूभाई अंबानी स्कूल से पढ़ाई कर रहे हैं। इस स्कूल में बॉलीवुड के कई सुपस्टार्स के बच्चे भी पढ़ाई करते हैं जिनमें ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या भी शामिल है।

shahrukh khan sister

Related Articles

Back to top button