बॉलीवुड

बॉलीवुड के ये 11 सितारे जुड़वा बच्चों के हैं माता-पिता, एक तो सिंगल ही निभा रहा ये जिम्मेदारी

शादी के बाद हर किसी का यही सपना होता है कि वह जल्द से जल्द माता-पिता बनें। शादीशुदा कपल के लिए माता-पिता बनने का एक खुशनुमा एहसास होता है, जो सिर्फ वही जान सकते हैं। अगर किसी का जुड़वा बच्चा होता है तो ऐसे में खुशी दोगुनी हो जाती हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो जुड़वा बच्चों के माता-पिता हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर इस लिस्ट में किन-किन सेलिब्रिटीज का नाम शामिल है।

1. करण जौहर

 

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक करण जौहर का नाम इस लिस्ट में पहले स्थान पर है। आपको बता दें कि करण जौहर सरोगसी के माध्यम से जुड़वा बच्चों के पिता बने हैं। उनके बच्चों का नाम यश और रूही है। करण जोहर अक्सर अपने बच्चों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच साझा करते रहते हैं। यह सिंगल पेरेंट अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं।

2. सनी लियोनी

बेबी डॉल यानी सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर भी जुड़वा बच्चों के माता-पिता हैं। साल 2018 में यह दोनों जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने थे। सनी लियोनी और डेनियल वेबर के बेटों का नाम अशर सिंह वेबर और नोहा सिंह वेबर है। इसके अलावा साल 2017 में सनी लियोनी ने एक बच्ची को गोद में लिया था जिसका नाम निशा है। यह अक्सर अपने बच्चों की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करती रहती हैं।

3. शत्रुघ्न सिन्हा

हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा भी जुड़वा बच्चों के माता-पिता हैं। उनके बेटों का नाम लव और कुश है। मालूम हो कि लव-कुश की बहन सोनाक्षी सिन्हा भी हैं, जो बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं।

4. संजय दत्त

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त और मान्यता दत्त भी जुड़वा बच्चों के माता-पिता हैं। उनके जुड़वा बच्चों के नाम शहरान और इकरा है। मान्यता अक्सर अपने बच्चों के साथ की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

5. उर्वशी ढोलकिया

आप सभी लोग टीवी की मशहूर अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया को तो अच्छी तरह जानते ही हैं। जी हां, उर्वशी कोमोलिका के नाम से प्रसिद्ध हैं। उर्वशी ढोलकिया के भी जुड़वा बच्चे हैं, जिनका नाम सागर और क्षितिज है।

6. कृष्णा अभिषेक

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह जुड़वा बच्चों के माता-पिता हैं। रियान और कृषांक उनके बच्चों के नाम हैं।

7. सेलिना जेटली

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री सेलिना जेटली ने साल 2012 में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था, उनके बच्चों का नाम विराज और विंस्टन है। इसके बाद साल 2017 में सेलिना जेटली ने फिर से जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, जिनका नाम अथर और शमशेर है परंतु एक बच्चे की मृत्यु बीमारी की वजह से हो गई थी।

8. हितेन तेजवानी

टेलीविजन के मशहूर अभिनेता हितेन तेजवानी ने साल 2004 में गौरी प्रधान से शादी की थी और साल 2009 में दोनों जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने। उनके बच्चों का नाम नवीन और कत्या है।

9. सौरभ राज जैन

छोटे पर्दे के जाने-माने अभिनेता सौरभ राज जैन और उनकी पत्नी रिद्धिमा भी जुड़वा बच्चों के माता-पिता हैं। सौरभ राज जैन की पत्नी ने साल 2017 में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था, उनके बच्चों का नाम रिषिका और हरिशिव है।

10. करणवीर बोहरा

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेता करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी तीजे जुड़वा बच्चों के माता-पिता हैं। उन्होंने अपनी दोनों बेटियों का नाम बेला और बिएना रखा है।

11. किंशुक महाजन

टेलीविजन के जाने-माने कलाकार किंशुक महाजन की पत्नी ने साल 2017 में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था, उन्होंने अपने बच्चों का नाम साहिर और साइशा रखा है।

Related Articles

Back to top button