विशेष

आखिर लड़कियों की शर्ट के बटन बाईं ओर क्यों होते हैं? बेहद दिलचस्प है इसका कारण, जानिए

लोग अक्सर अपने पहनावे पर खास ध्यान देते हैं। खासकर ज्यादातर लोगों को शर्ट पहनने का बहुत शौक होता है। बचपन में स्कूल की यूनिफार्म से लेकर ऑफिस के फॉर्मल ड्रेस तक, शर्ट लड़के-लड़की के वार्डरोब का अहम हिस्सा रहा है। वैसे देखा जाए तो शर्ट में व्यक्ति की पर्सनालिटी निखर कर सामने आती है लेकिन आप सभी लोगों ने कभी यह बात गौर की होगी कि लड़के और लड़कियों की शर्ट में जो बटन लगा हुआ होता है वह अलग-अलग साइड में होते हैं। आप लोगों में से बहुत से लोगों ने कभी इस बात पर ध्यान जरूर दिया होगा, परंतु कभी आपने यह सोचा है कि आखिर लड़का और लड़कियों की शर्ट में बटन अलग-अलग साइड में क्यों लगे होते हैं?

दरअसल, महिलाओं की शर्ट में बटन बाईं तरफ होते हैं, जबकि पुरुषों की शर्ट में बटन दाहिनी तरफ होते हैं। अब आप इस खबर को पढ़ने के बाद यह जरूर सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों होता है? दरअसल, महिलाओं और पुरुषों के शर्ट में बटन अलग-अलग साइड में होने को लेकर कई तर्क दिए जाते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए इसकी वजह बताने वाले हैं कि आखिर महिलाओं की शर्ट में बटन बाईं तरफ क्यों होते हैं।

जानिए लड़कियों की शर्ट में बटन बाईं तरफ क्यों होते हैं?

1. वैसे देखा जाए तो जैसे-जैसे समय बदल रहा है। वैसे-वैसे लड़कियां भी लड़कों की तरह जींस, शर्ट और टी-शर्ट पहने ने लगी हैं परंतु लड़कियों की शर्ट के बटन अलग-अलग साइड में लगे होते हैं। इसके बारे में ऐसा कहा जाता है कि पुरुष शर्ट के बटन खोलने के लिए बाएं हाथ का सहारा लेते हैं इसी वजह से उनके शर्ट में बटन दाईं तरफ लगे हुए होते हैं, जबकि महिलाएं दाएं हाथ से शर्ट के बटन को खोलती हैं, इसलिए उनके शर्ट में बाईं तरफ बटन होते हैं।

2. महिलाओं की शर्ट के बटन के अलग साइड को लेकर एक तर्क यह भी दिया जाता है कि पुराने जमाने में महिलाएं घोड़े चलाती थीं और ऐसे में वह बाईं तरफ बटन वाली शर्ट पहनती थी ताकि हवा की वजह से उनकी शर्ट खुले नहीं। इसके बाद मेकर्स ने इस तरह की शर्ट बनानी शुरू कर दी।

3. पुरुषों और महिलाओं की शर्ट में बटन अलग अलग साइड में होने को लेकर एक तर्क नेपोलियन से भी जुड़ा हुआ है। ऐसा बताया जाता है कि नेपोलियन बोनापार्ट को अपना सीधा हाथ अपनी शर्ट के अंदर डालना पसंद था। इसलिए वह अपने दाएं हाथ को हमेशा शर्ट के अंदर रखता था। उनको देखने के बाद कई महिलाओं ने भी उन्हीं की तरह हाथ रखकर स्टाइल में घूमना शुरू कर दिया था। ऐसा बताया जाता है कि इस बात से नेपोलियन बहुत ज्यादा नाराज हो गया था, इसके बाद उसने आदेश दिया कि अब से महिलाओं की शर्ट में बटन दाएं की जगह बाईं तरफ होंगे।

4. इसको लेकर एक तर्क यह भी है कि पहले के जमाने में पुरुष दाएं हाथ में तलवार रखते थे जबकि महिलाएं बाएं हाथ से बच्चों को गोद में लेती थीं। इसलिए महिलाओं की शर्ट में बटन बाईं तरफ लगाया गया, ताकि वह बाएं हाथ से शर्ट का बटन खोल कर बच्चे को स्तनपान करा सकें।

Related Articles

Back to top button