बॉलीवुड

बॉलीवुड के वो सितारे जिन्होंने शादी की लेकिन संतान सुख से रह गए वंचित, कई तो औलाद के लिए तरस गए

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं शादी एक अटूट बंधन होता है। शादी के बाद दो इंसान सात जन्मों के लिए एक-दूसरे के हमसफर बन जाते हैं। पति-पत्नी का रिश्ता नाजुक डोर से बंधा हुआ होता है। अगर इस रिश्ते में जरा सी भी खटास उत्पन्न हो जाए तो इसकी वजह से यह नाजुक डोर टूट सकती है। आम इंसान हो या फिर बॉलीवुड के कलाकार, सभी को अपने जीवन में एक हमसफर की जरूरत पड़ती है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई मशहूर जोड़ियां हैं जिन्होंने मिसाल पेश की। कुछ शादीशुदा कपल्स ऐसे हैं जिनके घर के आंगन में बच्चों की किलकारियां गूंज रही हैं परंतु कुछ सितारे संतान सुख से वंचित रह गए हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई शादीशुदा कपल्स हैं, जिनके घर का आंगन बच्चों की किलकारीयों से सुना पड़ा हुआ है। यह सितारे हमेशा अपने जीवन में औलाद के लिए तरस गए। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड के वह कौन से शादीशुदा कपल्स हैं, जिनको अभी तक औलाद का सुख नहीं मिल सका।

अनुपम खेर-किरण खेर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक जोड़ी अनुपम खेर और किरण खेर की जोड़ी मानी जाती है। साल 1985 में यह दोनों विवाह के बंधन में बंध गए थे। आपको बता दें कि किरण खेर शादीशुदा थीं और उनका एक बेटा है। शादी के बाद अनुपम खेर ने किरण और गौतम बेरी के बेटे सिकंदर को अपना नाम दिया। अनुपम खेर और किरण खेर की शादी को कई साल बीत चुके हैं परंतु अभी भी इनका कोई बच्चा नहीं है।

जयाप्रदा-श्रीकांत

जयाप्रदा अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री थीं। 80 और 90 के दशक में उन्होंने अपनी बेहतरीन अभिनय और खूबसूरती से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है। जयाप्रदा ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आपको बता दें कि जयाप्रदा ने फिल्म प्रोड्यूसर श्रीकांत नहाटा से साल 1986 में शादी रचाई थी। श्रीकांत ना सिर्फ शादीशुदा थे बल्कि तीन बच्चों के पिता भी थे। श्रीकांत ने जयाप्रदा की शादी की थी लेकिन उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया था परंतु शादी के बाद भी अभिनेत्री जयाप्रदा को औलाद का सुख नहीं मिल सका।

संगीता बिजलानी-मोहम्मद अजहरुद्दीन

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी ने मशहूर क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी रचाई थी। मोहम्मद अजहरुद्दीन पहले से ही शादीशुदा थे और उनके दो बेटे भी थे। शादी के 13 साल बाद भी इन दोनों की अपनी कोई संतान नहीं हुई। इन दोनों का कुछ निजी कारणों से तलाक हो गया।

कबीर बेदी-परवीन दोसांझ

कबीर बेदी ने तीन शादी करने के बाद चौथी शादी परवीन दोसांझ से साल 2016 में की। 70 साल की उम्र में कबीर बेदी ने चौथा विवाह किया था। शादी के बाद अभी तक इन दोनों की कोई भी संतान नहीं है।

शबाना आजमी-जावेद अख्तर

अपने समय की मशहूर अभिनेत्री रहीं शबाना आजमी ने पहले से शादीशुदा बॉलीवुड के जाने-माने राइटर जावेद अख्तर से शादी की है। जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी से जोया अख्तर और फरहान अख्तर नाम के दो बच्चे हैं। साल 1984 में शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने शादी की थी। शादी से पहले यह एक-दूसरे के साथ करीब 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। शादी के बाद दोनों की अभी तक कोई संतान नहीं है।

हेलेन-सलीम खान

हेलेन ने मशहूर लेखक सलीम खान से शादी रचाई है लेकिन इन दोनों की अभी तक कोई भी संतान नहीं हुई है। इसलिए उन्होंने अर्पिता को गोद लिया और वह अर्पिता को बहुत प्यार करते हैं।

मधुबाला-किशोर कुमार

मधुबाला और किशोर कुमार ने साल 1960 में शादी की थी। आपको बता दें कि मधुबाला किशोर कुमार की दूसरी पत्नी हैं। जब 1960 में किशोर कुमार से मधुबाला ने शादी की तो उसके 2 साल पहले ही किशोर कुमार का पहली पत्नी रूमा गुहा ठाकुरता (रूमा घोष) के साथ रिश्ता टूट गया था। भले ही मधुबाला किशोर कुमार की दूसरी पत्नी बनी परंतु दोनों को औलाद का सुख नहीं मिल पाया।

साधना-आरके नय्यर

गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा साधना और आर के नय्यर ने साल 1966 में विवाह किया था। शादी के बाद उनकी कोई भी संतान नहीं हुई। कोई भी बच्चा ना होने के कारण एक बार दोनों का रिश्ता तलाक तक पहुंच गया था।

मीना कुमारी-कमाल अमरोही

फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्री मीना कुमारी ने शादीशुदा कमाल अमरोही से शादी की थी। कमाल अमरोही पहले से ही शादीशुदा थे और वह चार बच्चों के पिता भी थे। मीना कुमारी की हमेशा से ही एक लालसा रही थी कि वह मां बन सके परंतु कमाल अमरोही पिता बनने के लिए तैयार नहीं हुए थे। ऐसा बताया जाता है कि बच्चा ना होने के कारण से अक्सर मीना कुमारी और कमाल अमरोही के बीच झगड़े होते रहते थे।

दिलीप कुमार-सायरा बानो

भारतीय फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार और अभिनेत्री सायरा बानो को भी संतान सुख की प्राप्ति नहीं हो पाई। हमेशा से ही दिलीप कुमार की पिता बनने की ख्वाहिश थी। एक बार सायरा बानो गर्भवती भी हुईं, तब दोनों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा था परंतु उनका बच्चा इस दुनिया में आने से पहले ही दुनिया छोड़ कर चला गया, जिसके बाद सायरा बानो फिर से मां ना बन सकीं।

Related Articles

Back to top button