विशेष

एक ही राशि में गोचर कर खास संयोग बना रहे शुक्र-बुध-सूर्य, इन राशियों के घर आएगा ढेर सारा धन

ग्रहों का गोचर अक्सर सभी राशियों के अच्छे या बुरे दिन लाता है। वर्तमान में शुक्र, बुध और सूर्य वृश्चिक राशि में विराजित हैं। ये सभी चार खास राशियों में शुभ योग बना रहे हैं। ऐसे में इन राशियों का भाग्य हीरे की तरह चमक उठेगा। आने वाले अगले कुछ दिन इनके लिए बड़े लक्की साबित होंगे। तो चलिए जानते हैं कि कौन कौन सी राशियां शुक्र, बुध और सूर्य का आशीर्वाद ग्रहण करेगी।

मेष राशि

तीन ग्रहों के एक ही राशि में गोचर करने से मेष राशि के जातकों को ढेर सारा लाभ होगा। पैसों के मामले में आपकी किस्मत रंग लाएगी। सालों से चली आ रही गरीबी दूर हो जाएगी। नौकरी में तरक्की हो सकती है। नया जॉब का ऑफर मिल सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। माता पिता की ओर से धन मिलेगा। यात्रा सुखद रहेगी। अचानक कहीं से बड़ा धन लाभ हो सकता है। पुरानी प्रॉपर्टी का सौदा तय हो सकता है।

मिथुन राशि

संतान की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। समाज में मान सम्मान बढ़ सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता हाथ लगेगी। घर में सुख और शांति का माहौल रहेगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। मकान खरीदी या बिक्री के योग भी बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विवाह के योग बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी। पति और पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा पर निकल सकते हैं। भगवान में आस्था बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले आपके पक्ष में होंगे। कला और संगीत में दिलचस्पी बढ़ेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम मिलेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे वह सफल होगा। बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। जुआं, शेयर मार्केट और लॉटरी जैसी चीजों में किस्मत आपका साथ देगी। विदेश यात्रा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। लोग आपको पसंद करेंगे। समाज में आपकी पूछ परख बढ़ेगी। पुराने रोगों से आजादी मिलेगी।

मीन राशि

पैसों की आवक बढ़ जाएगी। रुका हुआ पैसा भी वापस मिल जाएगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे। दुश्मन आपके सामने घुटने टेक देगा। शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभ होगा। कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो ये सही समय है। पुराने दोस्त से मुलाकात लाभकारी होगी। दुख के समय में अपने साथ देंगे। पति और पत्नी के बीच रिश्ते मधुर होंगे। संतान आपको कोई बड़ी खुशखबरी सुना सकती है। कुंवारे लोगों को मन चाहा जीवनसाथी मिलेगा। सेहत में सुधार आएगा।

Related Articles

Back to top button