धार्मिक

शनिवार को आजमा लें ये उपाय, हो जाएगी शनि कृपा, हर बाधा होगी दूर, धन-धान्य की भी होगी प्राप्ति

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो शनि देव न्याय प्रिय देवता माने जाते हैं। ज्योतिष में शनि देव को न्यायधीश बताया गया है। इंसान अपने जीवन में जैसे काम करता है उसी के अनुसार कर्मफल दाता शनि देव फल प्रदान करते हैं। शनिदेव के पास सभी लोगों के कर्मों का लेखा-जोखा होता है जिसके हिसाब से वह फल देते हैं। आजकल के समय में सभी लोग शनिदेव को प्रसन्न करने की हर संभव कोशिश करते हैं, जिसके लिए लोग कई उपाय भी करते हैं।

ऐसा बताया जाता है कि शनिदेव किसी व्यक्ति से प्रसन्न हो जाए तो उस व्यक्ति की झोली खुशियों से भर जाती है। शनिवार का दिन शनिदेव की पूजा का खास दिन माना गया है। इस दिन लोग भगवान शनि की विशेष पूजा अर्चना करते हैं। इसके अलावा कुछ लोग शनि से संबंधित उपाय भी अपनाते हैं।

ऐसी मान्यता है कि अगर शनिवार के दिन कुछ उपाय किए जाए तो इससे हर प्रकार की बाधा से छुटकारा पाया जा सकता है। इतना ही नहीं बल्कि व्यक्ति को धन-धान्य की भी प्राप्ति होती है। अगर कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में विराजमान है तो शनिवार के दिन उपाय करने से शनि देवता से शुभ फल प्राप्त किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं आखिर शनिवार के दिन कौन से उपाय करके हम शुभ फल की प्राप्ति कर सकते हैं।

शनिवार के इन खास उपायों से शनिदेव होंगे प्रसन्न

1. अगर आप शनि के प्रकोप को कर कम करना चाहते हैं तो इसके लिए शनिवार के दिन 19 हाथ लंबा काला धागा लेकर उसकी माला बना लीजिए। अब इस माला को आप शनिदेव पर अर्पित करें और कुछ देर पश्चात आप इस काले धागे की माला को गले में धारण कर लीजिए। आप चाहे तो इसको अपने दाहिने हाथ में भी बांध सकते हैं।

2. शनिवार के दिन आप सुबह स्नान करने के पश्चात साफ-सुथरे कपड़े पहनकर तुलसी के पौधे की पूजा करें और उसमें घी का दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

3. शनिदेव का आशीर्वाद पाने के लिए आप शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करने के पश्चात उसकी परिक्रमा कीजिए।

4. अगर आप मानसिक परेशानियों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो इसके लिए शनिवार के दिन यह आसान उपाय कर सकते हैं। आप इस दिन गुड़ और नारियल के तेल में कपूर मिलाकर पीपल के पेड़ के नीचे रख दीजिए। इससे मानसिक शांति प्राप्त होती है।

5. अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इसके लिए एक बर्तन में सरसों का तेल लीजिए और उसमें अपना चेहरा देखकर इस तेल को दान कर दीजिए।

6. अगर कुंडली में शनि दोष लगा हुआ है तो इसके निवारण के लिए शनिवार के दिन शनि देव को सरसों के तेल का तेल अर्पित करें।

7. शनिदेव के प्रकोप से छुटकारा पाने के लिए शनिवार की शाम पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसमें थोड़ा सा तिल और एक सिक्का डाल दीजिए। इसके बाद आप सीधा अपने घर को आ जाएं /7 या 11 दिन तक आपको लगातार यह उपाय करना होगा। इससे आपको बहुत ही शीघ्र शुभ फल की प्राप्ति होगी।

8. अगर आप अपनी मनपसंद नौकरी पाना चाहते हैं तो इसके लिए शनिवार की शाम पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का कम से कम 9 दीपक जलाएं। इसके बाद पीपल के पेड़ की उतने ही अनुपात में परिक्रमा कीजिए और शनिदेव से नौकरी परिवर्तन की प्रार्थना करें।

9. अगर आपके मन में शत्रुओं का भय बना हुआ है और आप चाहते हैं कि आप अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करें या फिर कोर्ट कचहरी में सफलता पाना चाहते हैं तो इसके लिए पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और मंत्र “ऊँ शनै शनिश्चरै नमः” का 11 बार जाप कीजिए। इससे आप अपने शत्रु पर विजय हासिल करेंगे और कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि यह उपाय आपको 11 शनिवार तक करना होगा।

10. अगर आप कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं तो शनिवार के दिन काली गाय को बूंदी के लड्डू खिलाएं और गाय के माथे पर कुमकुम का तिलक लगाकर पूजा कीजिए। इस उपाय से मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।

Related Articles

Back to top button