मनोरंजन

‘परम सुंदरी’ सी दिखाई दी नोरा फतेही, नया लुक देखकर दबा लेंगे दांतों तले उंगलियां

 

अपने लाजवाब डांस और दिलकश अदाओं से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली नोरा फतेही आए दिन सुर्खियों में रहती है। नोरा कभी अपने डांस मूव्स से फैंस को लुभाती है तो कभी वह अपने स्टाइलिश ड्रेसेस को लेकर चर्चा में रहती है। हाल ही में नोरा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जो जमकर वायरल हो रही है।

nora fatehi

इन तस्वीरों में नोरा का लुक किसी परम सुंदरी से कम नहीं लग रहा है और लोग उन्हें कमेंट कर खूब तारीफ कर रहे हैं। पिछले दिनों नोरा एक शो का हिस्सा बनी थी जिस दौरान उन्होंने अपनी खूबसूरती से खूब कहर ढाया था। अब नोरा ने मशहूर डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के डीप नैक व्हाइट थाई स्लिट आउटफिट में नया अवतार अपनाया है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

nora fatehi

नोरा ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए नेकलेस के साथ ही मैचिंग इयररिंग्स भी पहने हुए हैं, साथ ही उन्होंने ड्रेस के दुपट्टे को अपने शोल्डर पर स्टाइलिश तरीके से रखा हुआ है। नोरा फतेही का यह लुक काफी गॉर्जियस और बोल्ड है।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि, नोरा अलग-अलग पोज में नजर आ रही है और वह किसी राजकुमारी सी लग रही है। तस्वीरों में नोरा आईने के सामने सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रही है जिसमें उनका अंदाज देखने लायक है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

गौरतलब है कि, नोरा फतेही अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती है और वह अक्सर अपनी ड्रेसेस को लेकर सुर्खियों में रहती है। पिछले दिनों भी नोरा ने अपने स्टाइलिश ड्रेस से इंटरनेट का पारा चढ़ा दिया था। इस दौरान उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। हालांकि नोरा ट्रोलिंग जैसी बातों पर यकीन नहीं रखती।

nora fatehi

खास बात यह है कि, इस दौरान नोरा के बोल्ड और हॉट लुक को देखकर कई लोगों ने उनकी तुलना हॉलीवुड की टीवी रियलिटी स्टार किम करदाशियां से कर दी थी।

nora fatehi

बता दे, नोरा फतेही मूल रूप से एक मोरक्कन एक्ट्रेस है जिन्होंने अपनी दिलकश अदायगी और शानदार अभिनय से भारतीय सिनेमा में अपनी एक ख़ास पहचान बनाई है। उन्होंने साल 2014 में फिल्म ‘रोर : टाइगर्स ऑफ द सुंदरवन’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।

nora fatehi

इसके बाद उन्होंने ‘रॉकी हैंडसम’, ‘सत्यमेव जयते’, ‘भारत’, ‘मरजावां’, ‘बाटला हाउस’, ‘स्ट्रीट डांसर 3D’ जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि नोरा फतेही को सबसे ज्यादा पहचान छोटे पर्दे के मशहूर शो ‘बिग बॉस- 9’ में बतौर कंटेस्टेंट के तौर पर मिली थी। इसके बाद वह ‘कमरिया’, ‘साकी-साकी’ और ‘दिलबर-दिलबर’ जैसे गानों से मशहूर हुई।

nora fatehi

बता दें, नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। नोरा अक्सर ही अपनी हॉट तस्वीरों और वीडियो को लेकर चर्चा में रहती है। नोरा इससे पहली भी कई बार अपनी ख़ूबसूरती का जलवा बिखेर चुकी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा आखरी बार फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ में दिखाई दी थी। इस फिल्म में नोरा एक जासूस के किरदार में थी जिनके अभिनय को काफी सराहा गया। इस फिल्म का गाना ‘जालिमा कोका कोला पिला दे’ नोरा फतेही पर फिल्माया गया था जिसे खूब पसंद किया गया। फिल्म में अभिनेता अजय देवगन मुख्य किरदार में दिखाई दिए थे।

Related Articles

Back to top button